Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीसीसी सड़क हुआ ध्वस्त, लोगों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
    Breaking News झारखंड

    पीसीसी सड़क हुआ ध्वस्त, लोगों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीसीसी सड़क हुआ ध्वस्त, लोगों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

    जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुड़ाबेड़िया पंचायत अंतर्गत सिकंदरपुर-चुहादाहा के मध्य लगभग 200 से 300 फुट पंचायत फंड से 15 वे वित्त आयोग के तहत पीसीसी सड़क का निर्माण बीते वर्ष हुआ था| गौरतलब है कि वही सड़क 1 साल भी नहीं हुआ और सड़क का बीचों बीच ध्वस्त हो गया| ऐसे में सड़क निर्माण के कार्य में गुणवत्ता पर सवाल उठाया जा रहे हैं| स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क निर्माण के दौरान घटिया मटीरियल का इस्तेमाल हुआ है| लोगों ने कहा कि सड़क निर्मान के चंद दिनों में ही सड़क ध्वस्त हो गया है|जिसका नतीजा यह हुआ कि साल भर भी खत्म नहीं हुआ कि सड़क चंद ही दिनों में ध्वस्त हो गया| जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है|आपको बता दें यह सड़क मुख्य सड़क है| रोजाना सैकड़ों की संख्या में छोटी-बड़ी वाहनों का परिचालन होता है| इसी सड़क से लोग थाना मुख्यालय ,प्रखंड मुख्यालय, जिला मुख्यालय से लेकर कॉलेज, स्कूल, हटिया बाजार सहित अपने आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए आवाजाही करते हैं| सड़क ध्वस्त होने से चुहादाहा, सिकंदरपुर, बागडेहरी, मोड़ाबेड़िया,चाकलताथोल, भीमपाड़ा,सिरिसवाद ,आकना, विक्रमपुर, काठीजोड़िया, सटकी सहित दर्जनों गांव के लोगों को प्रभावित होना पड़ रहा है| वही राहगीरों को भी आवागमन करने के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| सड़क निर्माण के दौरान लोगों में आस जगी थी यह सड़क का निर्माण होगा तो लोगों को आवाजाही करने में किसी प्रकार की परेशानी के सामना नहीं करना होगा| लोगों को मुश्किलों से राहत मिलेगी |पर नतीजा यह हुआ कि मामला पूरे का पूरा उल्टा ही निकला| सड़क के ध्वस्त होने से मामला भ्रष्टाचार की ओर भी इंगित करता है| कहीं न कहीं इसमें पंचायत के मुखिया सहित इससे संबंधित जुड़े हुए सभी कर्मचारी या पदाधिकारी सड़क निर्माण में अपना जेब भरपाई का काम किया है|स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा इस सड़क की जल्द से जल्द उच्च स्तरीय जांच की जाए ताकि पंचायत में ऐसा भ्रष्टाचार होने से संबंधित कर्मचारी या पदाधिकारी या फिर जनप्रतिनिधि बाज आए| इस संबंध में मुड़ाबेढ़िया पंचायत के मुखिया बाबूराम हांसद से बात करने पर कहा कि सड़क पर घटिया मटीरियल का इस्तेमाल नहीं हुआ है ज्यादा आवागमन की वजह से सड़क ध्वस्त हुआ है|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यूज़ चैनल ने दिखाया झूठा खबर ,ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा असामाजिक तत्व की तरह अफवाह फैलाने का न्यूज़ चैनल ने किया काम
    Next Article दुर्गा सोरेन सेना सरायकेला खरसावां जिला कमेटी का बैठक मारवाड़ी धर्मशाला में किया गया

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.