Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेजी से बाइक चलाने पर हो रही दुर्घटनाओं पर पवन अग्रवाल ने की चिंता व्यक्त
    Breaking News झारखंड राजनीति

    तेजी से बाइक चलाने पर हो रही दुर्घटनाओं पर पवन अग्रवाल ने की चिंता व्यक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 1, 2022Updated:May 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि रहे श्री पवन अग्रवाल ने जमशेदपुर खासकर बारीडीह बस्ती और एग्रिको में रोड की हालत और तेजी से वाहन चलाने के चलते हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है . उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर ट्रैफिक पुलिस को भी जिम्मेदार बताते हुए कहा कि जिस मुस्तैदी से हेलमेट जांच किया जाता है सिर्फ और सिर्फ मुद्रमोचन के लिए काश ट्रैफिक पुलिस सड़क में हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी ठोस कदम udhathi तो बालक की जान बचायी जा सकती थी। श्री अग्रवाल ने शनिवार की सुबह बारीडीह बस्ती लोहिया पथ निवासी छात्र आदित्य प्रसाद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि होनहार छात्र का असामायिक निधन से बेहद मर्माहत हैं। अफसोस की बात तो यह है कि 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक उस स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जब्त नहीं कर पाई जिसके चलते यह दुर्घटना हुई . उन्होंने मांग की कि पुलिस दुर्घटना की जांच में तेजी लाए ताकि पीड़ित परिवार को राज्य सरकार द्वारा घोषित ₹100000 का मुआवजा और इंसुरेंस से होने वाले ₹500000 का लाभ मिल सके. श्री अग्रवाल ने यह भी कहा की दुर्घटना के बाद छात्र को मर्सी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां के डॉक्टरों और प्रबंधन ने जो रवैया अपनाया ,वह खेद जनक है . दुर्घटना की स्थिति में यह नैतिक जिम्मेदारी है कि जिस किसी नजदीक के अस्पताल में पीड़ित को ले जाया जाए उसकी चिकित्सा तुरंत उपलब्ध कराई जाए, लेकिन मर्सी अस्पताल ने इस जवाबदेही का निर्वहन नहीं किया. ऐसे में जिला प्रशासन को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए ताकि भविष्य में किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाई जा सके.
    घटना के बाद पवन अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर जुस्को के सीनियर जीएम कैप्टन मिश्रा से बातचीत की और बारीडीह बस्ती के दुर्घटना स्थल पर बंपर सहित अन्य सुरक्षा उपाय करने का आग्रह किया. साथ ही उन्होंने एग्रिको में बनाई जा रही सड़क में सुरक्षा मापदंडों के पालन का भी आग्रह किया ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके . कैप्टन मिश्रा ने पवन अग्रवाल के आग्रह को स्वीकार करते हुए सोमवार को बारीडीह बस्ती और एग्रिको की बनाई जा रही सड़क का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया ताकि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

    बारीडीह बस्ती में छात्र को टक्कर मारने वाले स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को ढूंढने में विफल पुलिस पर पवन अग्रवाल ने उठाए सवाल, सड़क सुरक्षा को लेकर जुस्को का भी ध्यान किया आकृष्ट,मर्सी अस्पताल के रवैये पर जताया अफसोस

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 189.17 करोड़ के पार, स्वस्थ होने की दर पहुंची 98.74 प्रतिशत
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    April 27, 2026

    करुणा सेचेन क्लिनिक में महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था फिजियोथेरेपी और एक्सरे, भड़के विधायक संजीव सरदार

    April 27, 2026

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    करुणा सेचेन क्लिनिक में महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था फिजियोथेरेपी और एक्सरे, भड़के विधायक संजीव सरदार

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी में आरक्षी गिरफ्तार, जांच में और बड़े खुलासों के संकेत

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.