Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केबुल टाउन इलाके में अलग बिजली कनेक्शन देने का रास्ता साफ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    केबुल टाउन इलाके में अलग बिजली कनेक्शन देने का रास्ता साफ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केबुल टाउन इलाके में अलग बिजली कनेक्शन देने का रास्ता साफ

    केबुल टाउनवासी बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया पूरा करें-सरयू राय

    झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिया बड़ा फैसला

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के केबुल टाउन इलाक़े में सभी उपभोक्ताओं के घरों में अलग-अलग बिजली कनेक्शन देने का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड उच्च न्यायलय ने एक रिट याचिका को निष्पादित करते हुए शुक्रवार को इस आशय का आदेश दे दिया। इस आशय की जानकारी जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दी।

     

     

    सरयू राय ने बताया कि वैसे तो उच्च न्यायालय ने एक वर्ष पहले दिए गये अंतरिम आदेश में भी कहा था कि केबुल टाउन इलाक़े के लोग अपने घरों में अलग बिजली कनेक्शन लेने के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल के यहाँ आवेदन करें। टीएसयूआईएल भी कनेक्शन देने के लिये तैयार था परंतु केबुलवासी इसके लिए आगे नहीं आए। अब उच्च न्यायालय का अंतिम आदेश आ गया तो केबुल टाउन के बाशिंदों को चाहिए कि वे शीघ्रातिशीघ्र बिजली कनेक्शन लेने की क़ानूनी प्रक्रिया पूरा करें।

     

     

     

    सरयू राय ने कहा कि उन्हें हार्दिक प्रसन्नता हो रही है कि जिस मांग को उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र का विधायक रहते हुए उठाया था, आज वह पूर्ण हुआ। इसके लिए टाटा स्टील के अधिकारियों को बधाई देता हूं। उन्होंने इस मामले में पूरा सहयोग किया और कोई अड़चन नहीं डाला। उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र का विधायक रहते हुए श्री राय ने केबुल टाउन के सभी घरों के लिए अलग पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया था। इसमें भी टाटा स्टील ने सहयोग किया था।

     

     

     

    सरयू राय ने बताया कि अभीतक केबुल टाउन में 9 वेंडरों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति होती थी। इसके चलते केबुल उपभोक्ताओं को महंगी दर पर बिजली मिलती थी। अब केबुल टाउन के निवासी बिजली कनेक्शन के लिए टीएसयूआईएल के पास बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दें तथा टीएसयूआईएल अपने वेंडरों के साथ जितनी जल्दी हो सके हिसाब किताब कर ले। श्री राय के सहयोगी इस काम में केबुलवासियो को हर संभव सहयोग देंगे। ज़रूरत पड़ी तो कैम्प लगाकर बिजली कनेक्शन का फॉर्म भी भरवाएँगे।

     

     

     

    सरयू राय ने कहा कि केबुल टाउन इलाक़े में पेयजल की व्यवस्था और सड़कों की व्यवस्था कराने के बाद अब हर घर में अलग बिजली कनेक्शन देने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया, इसकी उन्हें अतिशय प्रसन्नता है। जिन लोगों ने घरों में अलग पेयजल, उन्नत सड़कों के जाल का निर्माण और अब घरों में अलग बिजली कनेक्शन के लिए आरम्भ किए गए उनके आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उन्हें बधाई देता हूं, आभार प्रकट करता हूँ। टाटा स्टील यूआईएसएल ने दिवालिया केबुल कंपनी के प्रोफेशनल रीज्येलुशन अधिकारी के पास और उच्च न्यायालय में चल रही रिट याचिका के दौरान जनहित में जैसा सहयोगात्मक रवैया अपनाया, उसके लिए वह उन्हें भी धन्यवाद देते हैं।

    केबुल टाउन इलाके में अलग बिजली कनेक्शन देने का रास्ता साफ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजदयू और भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न घाटों का किया दौरा घाटों की साफ-सफाई और चेंजिंग रुम की जरूरत महसूस की गई
    Next Article घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को चरणबद्ध प्रशिक्षण, पारदर्शी मतदान की तैयारी तेज

    Related Posts

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    July 11, 2026

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    July 11, 2026

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.