Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जदयू और भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न घाटों का किया दौरा घाटों की साफ-सफाई और चेंजिंग रुम की जरूरत महसूस की गई
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जदयू और भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न घाटों का किया दौरा घाटों की साफ-सफाई और चेंजिंग रुम की जरूरत महसूस की गई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जदयू और भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न घाटों का किया दौरा घाटों की साफ-सफाई और चेंजिंग रुम की जरूरत महसूस की गई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड), भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण एवं सरयू राय के जन सुविधा प्रतिनिधियों ने संयुक्त रुप से बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी और साकची के छठ घाटों की वस्तुस्थिति का मुआयना किया।

     

    प्रतिनिधिमंडल ने बिष्टुपुर में बेली बोधनवाला घाट, शास्त्री नगर का तीन नंबर ब्लॉक घाट, शास्त्री नगर निर्मल कालोनी घाट, शास्त्री नगर चार और पांच नंबर घाट, रामजनम नगर का सती घाट, ग्रीन पार्क घाट, रामनगर, मानगो का गांधी घाट एवं दोमुहानी घाट का निरीक्षण किया।

     

    यह तय किया गया कि घाटों की साफ-सफाई की जाएगी, जंगल-झाड़ की कटाई भी होगी। जरूरत के अनुसार टेम्परोरी मरम्मत के कार्य भी किये जाएंगे और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा। यह भी तय हुआ कि खतरे के निशान को दर्शाने के लिए बांस लगाया जाएगा और घाटों पर लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। फिसलन वाली जगह को सुलभ बनाने और पूजा के दरमियान छठव्रतियों के लिए चेंजिंग रुम बनाना भी तय किया गया। इस संबंध में जदयू-भाजपा का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जेएनएसी के उप नगर आयुक्त और जुस्को के वरीय पदाधिकारी से मिलेंगे और ज्ञापन देंगे।

     

    घाट निरीक्षण में सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अशोक सिंह, भीम सिंह, संजय सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, प्रशांत पोद्दार, चुन्नू भूमिज, विकास साहनी, शेषनाथ पाठक, डिपल विश्वास, दिनेश सिंह, माधव सिंह, मुकेश ठाकुर, त्रिलोचन, रवि सिंह, राकेश कुमार, सुनील सिंह, रमेश राय, आनंद राव, रंजीत आइच आदि मौजूद रहे।

    जदयू और भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न घाटों का किया दौरा घाटों की साफ-सफाई और चेंजिंग रुम की जरूरत महसूस की गई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के विद्यार्थियों ने किया चेशायर होम (सुंदर नगर) का भ्रमण , वहां रह रहे लोगों के साथ बिताया क्वालिटी टाइम
    Next Article केबुल टाउन इलाके में अलग बिजली कनेक्शन देने का रास्ता साफ

    Related Posts

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    July 11, 2026

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.