Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जलडहर के पास बस–पिकअप भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री, चालकों के विवाद से सड़क जाम
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जलडहर के पास बस–पिकअप भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री, चालकों के विवाद से सड़क जाम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 25, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जलडहर के पास बस–पिकअप भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री, चालकों के विवाद से सड़क जाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    शनिवार सुबह निरसा से टाटा की ओर जा रही एक सिक्सर बस ने पटमदा क्षेत्र के जलडहर के पास एक पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि टक्कर के बाद दोनों वाहनों के चालक एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आपस में उलझ गए, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वैन आगे चल रही थी और अचानक साइड में रोक दी गई, इसी दौरान पीछे से आ रही बस उससे टकरा गई, जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर की कमी के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं और कई बार जानलेवा हादसे भी हो चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    चालकों के विवाद से सड़क जाम जलडहर के पास बस–पिकअप भिड़ंत बाल-बाल बचे यात्री
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउलीडीह में पुरानी रंजिश खूनी बनी, युवक पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.