Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पर्यावरण मित्र ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की अभियान की शुरुआत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरीलाल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पर्यावरण मित्र ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की अभियान की शुरुआत

    Aman KumarBy Aman KumarMay 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पर्यावरण मित्र ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की अभियान की शुरुआत

    *सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा – प्रो. इंदल पासवान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पर्यावरण मित्र और घाटशिला महाविद्यालय ने संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अभियान की शुरुआत की जिसका नाम दिया गया “लेस प्लास्टिक मोर लाइफ” आज पर्यावरण मित्रों ने घाटशिला महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बीच प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा किया, विशेष रूप से सिंगल यूज पेन का कम से कम उपयोग हो इसके लिए प्रोफेसर इंदल पासवान ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया और अपील किया कि हम सभी शिक्षक और विद्यार्थी अब से कोशिश करेंगे कि सिंगल यूज प्लास्टिक, खासकर पेन कम से कम इस्तेमाल करें और ज्यादा से ज्यादा “रिफिल पेन” का इस्तेमाल किया जाए।

    सिंगल यूज पेन में 7 से 8 गुना ज्यादा प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है, अतः यह हमारे पर्यावरण के लिए ज्यादा नुकसानदेह है। ऐसे प्लास्टिक को डिस्पोज होने में सैकड़ो वर्ष लगते हैं। इस तरह के प्लास्टिक के कारण मिट्टी, हवा, पानी में बहुत सारे हानिकारक रसायन घुल जाते हैं, जो अंततः हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। हम सभी मिलकर यदि सिंगल यूज प्लास्टिक (पेन सहित) का जितना कम इस्तेमाल करेंगे उतना ही ज्यादा हमारा जीवन बेहतर होगा। पर्यावरण मित्र और घाटशिला महाविद्यालय इस अभियान के तहत आसपास के स्कूल और कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया है और विद्यार्थियों सहित सभी नागरिकों से अपील करता है कि एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम से कम किया जाए और पर्यावरण संरक्षण का अपने दायित्व का निर्वहन किया जाए।

    इस अभियान में प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर पी के गुप्ता, डॉक्टर संदीप चंद्र, डॉक्टर डीसी राम, डॉक्टर एसपी सिंह, प्रो0 एम प्रमाणिक, डॉक्टर चिरंतन महतो, प्रबल मंजरी पात्रा,बसंती मार्दी,प्रसनजीत मंडल सहित सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे।

    पर्यावरण मित्र ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की अभियान की शुरुआत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय नरवा पहाड़ की छात्रा ने फिर बढ़ाया मान
    Next Article एचपी पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर सेल्समैन से 25 हजार की लूट

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.