निजाम खान की रिपोर्ट
जामताड़ा: इन दिनों जामताड़ा जिला अंतर्गत कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के गायपाथर पंचायत में पति-पत्नी द्वारा मिलकर भ्रष्टाचार को चरम सीमा पर पहुंचा दिया है|आप सोच रहे होंगे आखिर वह कौन पति-पत्नी है? तो जी हां मैं आपको बता देना चाहता हूं पंचायत सचिव महोदया अंजू देवी और उनके पति देव अनादि मंडल, जो कि मसलिया में सरकारी शिक्षक के पद पर पदस्थापित है|आपको बताते चलें स्थानीय लोगों के मुताबिक अनादि मंडल स्कूल के समय भी कोरोना काल का फायदा उठाते हुए लगातार बिचौलिया की तरह फील्ड में रहते हैं| आपको बताते चलें सूत्र के मुताबिक पंचायत सचिव अंजू देवी पीएम आवास में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी को अंजाम दे रही है| सूत्र बताते हैं कि कुछ लोगों का पूर्व से बना हुआ घर था उसी को ही दिखा कर फोटो कराकर सरकारी आवास का लाभ ले रहा है| तो कुछ लोग दूसरे के घर को दिखाकर ही फोटो कराकर पीएम आवास का लाभ ले रहे हैं|इस तरह का मामला गायपाथर पंचायत में सूत्र के मुताबिक दर्जनों भर है|यही नहीं सूत्र बताते हैं कि गायपाथर पंचायत में लगभग 8-10 घर वन क्षेत्र में बन रहा है| प्रत्येक घर में पंचायत सचिव द्वारा एक बड़ी रकम लेकर पीएम आवास को पूर्ण कराया जा रहा है|यही नहीं कुछ लाभुकों को द्वितीय बील भी भुगतान हो गयी है|ऐसे में इस मामले को देखते हुए मामला तूल पकड़ने लगा है|मामला जांच का विषय भी बनता दिखाई दे रहा है| मामले को अगर जांच की जाए तो पंचायत सचिव और उनके पति द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो सकता है| इस संबंध में जब संवाददाता ने पंचायत सचिव के पति सह मसलिया स्कूल के शिक्षक अनादि मंडल से पूछा कि आप किस स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थापित है तो उसने डर से अपने स्कूल का नाम नहीं बताया| इससे कहीं न कहीं शिक्षक भ्रष्टाचार के दलदल पर फंसे हुए हैं कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है तभी तो पंचायत सचिव के पति देव ने स्कूल का नाम बताने में भय किया|अगर वह अपनी जगह पर सही होते तो शायद अपने विद्यालय का नाम बताने में थोड़ा सा भी हिचकते नहीं| वही पंचायत सचिव अंजू देवी से जब संवाददाता ने बात किया तो उन्होंने कहा कि आप यह खबर मत चलाइए |संवाददाता ने कहा कि यह खबर क्यों नहीं चलाऊं सो बताइए | ऐसे में साफ देखा जा सकता है कि पंचायत सचिव द्वारा कितने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है |ऐसे में मामला जांच का विषय बनते दिखाई दे रहा है| गौरतलब है कि कुंडहित बीडीओ श्रीमान मरांडी इस समय अपने तीखे तेवर के रूप में जाने जा रहे हैं जो भ्रष्टाचार को रोकने में अपनी बहुत बड़ी भूमिका निभा रहे हैं| ऐसे में बीडीओ श्रीमान मरांडी की तारीफ भी हो रही है|क्षेत्र के लोगों ने भी बीडीओ से इस पंचायत सचिव व उसके पति पर मामले को जांच कर उचित कार्यवाही करने की उम्मीद रखी है|

