Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पामेला ड्रग्स केस में चौंकाने वाला खुलासा, पिता ने ही पुलिस को दी थी बेटी के ड्रग एडिक्ट होने की जानकारी
    Breaking News Headlines

    पामेला ड्रग्स केस में चौंकाने वाला खुलासा, पिता ने ही पुलिस को दी थी बेटी के ड्रग एडिक्ट होने की जानकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. ड्रग्स मामले में गिरफ्तार भाजपा की युवा शाखा की नेता पामेला गोस्वामी भले ही पार्टी के सहयोगी राकेश सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगा रही हों, लेकिन इस मामले में जो नई जानकारी मिली है वह काफी चौंकाने वाली है. खबर है कि पामेला क पिता को इस बात की जानकारी लग गई थी कि उनकी बेटी ड्रग्स के चक्कर में फंस गई है. जिसके बाद उनके पिता ने खुद कोलकाता पुलिस को चि_ी लिखकर इसकी जानकारी दी.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पामेला के पिता कौशिक गोस्वामी ने 8 अप्रैल 2020 को लाला बाजार स्थित पुलिस मुख्यालय में सीलबंद लिफाफे में एक पत्र सौंपा था. पुलिस के बड़े अधिकारियों को लिखे गए इस पत्र में कहा गया था कि लगता है कि उनकी बेटी पामेला ड्रग्स एडिक्ट हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि प्रबीर कुमार डे नामका एक शख्स उसे ड्रग्स की सप्लाई करता है. इस पत्र की एक कॉपी कोलकाता के पुलिस कमिश्नर और ज्वाइंट सीपी (क्राइम) को भेजी गई थी.

    स्वामी विवेकानंद रोड के पास रहने वाले कौशिक गोस्वामी ने पत्र में लिखा है कि प्रबीर डे नामके शख्?स ने हाल ही मे पामेला से दोस्ती की थी. प्रबीर की उम्र 42 साल है और उसकी 8 साल की एक बेटी भी है. कौशिक गोस्वामी ने बताया कि प्रबीर और पामेला ने साथ में एक इंटीरियर डिजाइनर कंपनी खोली है. चि_ी से मिली जानकारी के मुताबिक प्रबीर कुमार ने कौशिक गोस्वामी की बेटी को ड्रग्स का आदी बना दिया. वो उसे रोजाना ड्रग्स देता था.

    कौशिक गोस्वामी ने बताया कि प्रबीर शादीशुदा होने के बावजूद पामेला से शादी का वादा करता था. कौशिक ने दोनों को काफी समझाया लेकिन दोनों ने उनकी कोई बात नहीं मानी. प्रबीर ने कहा था कि वह अपनी पत्नी से तलाक ले लेगा लेकिन उसने अपनी पत्नी से अभी तक तलाक नहीं लिया है. पामेला के पिता ने दावा किया कि प्रबीर हर दिन पामेला को ड्रग्स देता था, जिससे वो ड्रग्स की आदी हो गई. कौशिक गोस्वामी का दावा है कि तब उनकी बेटी पूरी तरह से ड्रग्स की लत में फंस चुकी थी.

    अपने पत्र के जरिए कौशिक गोस्वामी ने बताया कि अगर उनकी बेटी गलत रास्ते को नहीं छोड़ती है तो उनकी बेटी का उनकी संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं होगा. उन्होंने खुद पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया था कि उनकी बेटी और प्रबीर कुमार डे की गतिविधियों पर नजर रखें. सूत्रों के अनुसार कोलकाता पुलिस के मुखबिरों और जासूसों ने इन दोनों पर निगाह रखनी शुरू कर दी. पुलिस लगभग 10 महीनों से इनकी हरकतों पर नजरें रखे हुई थी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुलामी की मानसिकता से निपटने को बौद्धिक क्षत्रियों की जरूरत : भागवत
    Next Article कोयला घोटाला: अभिषेक बनर्जी की पत्नी को सीबीआई से मिले दो नोटिस, साली से आज होगी पूछताछ

    Related Posts

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.