Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मॉडल छात्रावास के रूप में विकसित होगा पलामू का भीम राव अंबेडकर छात्रावास
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड राजनीति

    मॉडल छात्रावास के रूप में विकसित होगा पलामू का भीम राव अंबेडकर छात्रावास

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मॉडल छात्रावास के रूप में विकसित होगा पलामू का भीम राव अंबेडकर छात्रावास

     

    कल्याण विभाग के छात्रावासों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण का तेजी से चल रहा कार्य:मुख्यमंत्री, हेमन्त सोरेन

     

    पालमु। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कल्याण विभाग के छात्रावास बनने के बाद इनके रख-रखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। राज्य सरकार द्वारा अब इन सभी छात्रावासों का जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इन छात्रावासों को सभी सुविधायुक्त छात्रावास के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों में बच्चों के रहने एवं उनके भोजन का उत्तम प्रबंध भी किया जाएगा।

     

    साथ ही इन छात्रावासों में रसोइए और सुरक्षा गार्ड की भी नियुक्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री आज पलामू जिला भ्रमण के दौरान पलामू के भीम राव अंबेडकर छात्रावास स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर छात्रावास का निरीक्षण कर रहे थे।

     

     

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि भीमराव अंबेडकर जी के आदर्शों एवं पदचिन्हों पर चलकर हम सभी को आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि अभी जिस तरह से छात्रावास की दयनीय स्थिति है अगली बार जब मैं आऊंगा तो यह उतना ही बेहतर और भव्य बना होगा। उन्होंने कहा कि इस छात्रावास को मॉडल छात्रावास के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है।

     

     

    इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने पलामू शहर का परिभ्रमण किया। वहीं डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच कंबल भी वितरित किये।

    उपस्थिति

     

    इस अवसर पर मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री, कृषि विभाग श्री बादल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, जिला के उपायुक्त श्री आंजनेयुलू दोड्डे, पलामू पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा उपस्थित रहे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में भाजपा को प्रचण्ड जीत देकर इतिहास बनाया है: राजेश शुक्ल
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.