Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान : कुरान जलाने के आरोपी को थाने से निकालकर भीड़ ने जिंदा जलाया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध

    पाकिस्तान : कुरान जलाने के आरोपी को थाने से निकालकर भीड़ ने जिंदा जलाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पाकिस्तान : कुरान जलाने के आरोपी को थाने से निकालकर भीड़ ने जिंदा जलाया
    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. जहां कुरान के अपमान के आरोप में आतंकी भीड़ ने एक शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी और उसकी डेड-बॉडी को आग के हवाले कर दिया. इससे पहले करीब 20 लोगों ने एक शख्स को कुरान के अपमान करने के आरोप में पकड़ लिया था. जिसके बाद पुलिस ने दखल देकर उस शख्स को लोगों से छुड़ा अपनी हिरासत में लिया. गुस्साए लोगों ने मस्जिद से ऐलान करवा भीड़ को इकट्ठा किया. थोड़ी ही देर में भीड़ ने पुलिस स्टेशन को घेर लिया और पुलिस स्टेशन पर हमला करते हुए शख्स की पुलिस हिरासत से खींचकर लिंचिंग कर दी.

     

     

    शख्स को पुलिस की हिरासत के बाद, मस्जिद के माइक से लोगों को इकट्ठा करने के किया गया. जैसी ही लोगों में ये बात फैली कि कुरान का अपमान हुआ है, वे पुलिस स्टेशन जा पहुंचे और शख्स को पुलिस से छीन लिया. स्वात के जिला पुलिस अधिकारी जहीदुल्लाह ने बताया कि मरने वाला शख्स सियालकोट का रहने वाला है और शख्स पर आरोप था कि उसने मदयान तहसील में पवित्र कुरान के कुछ पन्ने कथित तौर जला दिए, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया पुलिस ने उसकी सुरक्षा के लिए उसको हिरासत में लिया.

     

     

     

    लेकिन कुछ देर बाद भीड़ ने थाने को घेर लिया पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए हवाई फायर भी किए लेकिन पुलिस इतनी बड़ी तादाद में भीड़ को काबू करने में नाकाम रही. भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर पत्थरबाजी करते हुए उसमे आग लगाई और शख्स को पीटते हुए बाहर ले गए. शख्स के मौत के बाद भीड़ उसकी बॉडी को भी आग लगा दी.

     

     

    भीड़ ने शख्स को लाठी डंडों से उसकी मौत होने तक पीटा. उसके मरने के बाद भी भीड़ नहीं रुकी और उन्होंने शख्स की लाश को आग लगा दी. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और पाकिस्तान में ही कई लोगों ने इसकी निंदा की है. खैबर पख्तूख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन ने इस घटना पर दुख जताया है और पुलिस को क्षेत्र की स्थिति नियंत्रण करने के लिए इमरजेंसी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिल्म रिव्यू: हद से ज्यादा बोर फिल्म- इश्क विश्क रिबाउंड
    Next Article NET-NEET में गड़बड़ी पर कांग्रेस आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी

    Related Posts

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.