Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    आपके बैंक खाते में पाकिस्तान से 300 करोड़ रुपये आए हैं… आपके खिलाफ कार्रवाई होने वाली है… गिरफ्तारी से बचना है तो हमारी बात मानिए।
    बस इसी डर और धमकी के जाल में फंसाकर साइबर अपराधियों ने बोकारो के एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया और उसके परिवार से 4 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली।
    लेकिन इस साइबर क्राइम की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई… बोकारो साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच के सहारे ठगी के नेटवर्क तक पहुंच बनाई और उत्तर प्रदेश के आगरा से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
    मामला बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र का है।
    साइबर अपराधियों ने खुद को महाराष्ट्र ATS का अधिकारी बताया और गिरीश चंद्र त्रिपाठी को फोन कर कहा कि उनके खाते में पाकिस्तान के एक खाते से 300 करोड़ रुपये आए हैं।
    इतना ही नहीं, आरोपियों ने गिरीश चंद्र त्रिपाठी पर 16 लाख रुपये कमीशन लेने का भी आरोप लगाया और गिरफ्तारी का डर दिखाना शुरू कर दिया।
    पाकिस्तान… 300 करोड़… ATS… गिरफ्तारी…
    इन शब्दों ने गिरीश चंद्र त्रिपाठी को इतना डरा दिया कि वह साइबर अपराधियों के बताए तरीके से डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंस गए।

    डिजिटल अरेस्ट के दौरान अपराधियों ने लगातार दबाव बनाया।
    डर और घबराहट के बीच गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने इस पूरे मामले की जानकारी अपनी पत्नी पुष्पलता त्रिपाठी को दी।
    इसके बाद साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से दबाव बनाकर परिवार से कुल 4 लाख 50 हजार रुपये अपने बताए बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए।
    ठगी का अहसास होने के बाद पुष्पलता त्रिपाठी ने 13 मार्च 2026 को बोकारो साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

    मामला दर्ज होते ही बोकारो एसपी के निर्देश पर साइबर थाना की विशेष टीम गठित की गई।
    पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक खातों और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की।
    जांच की कड़ियां जब उत्तर प्रदेश के आगरा तक पहुंचीं, तो पुलिस टीम आगरा पहुंची और दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय रवि कुमार और 21 वर्षीय ऋतिक कुशवाहा के रूप में हुई है।

    पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह दूसरे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए करता था।

    पुलिस ने आरोपियों के पास से iPhone 15 और Nothing Phone 3a बरामद किया है।
    पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन की जांच में साइबर ठगी से जुड़े ऑडियो और मैसेज के डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।
    पुलिस का कहना है कि ऋतिक कुशवाहा कई वर्षों तक कंबोडिया में रहा था और भारत लौटने के बाद कथित तौर पर साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़ा।

    फिलहाल बोकारो साइबर पुलिस बरामद मोबाइल और दूसरे डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि 4 लाख 50 हजार की इस ठगी के पीछे सिर्फ दो आरोपी हैं या फिर इसके पीछे साइबर अपराधियों का कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफीते से नहीं, फिटनेस से चलती है सरकार की बस
    Next Article Stake Casino Mobile Gaming: Γρήγορες Συνεδρίες και Άμεση Crypto Δράση

    Related Posts

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    October 16, 2026

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    October 16, 2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Zumobet Casino: Snelle Mobiele Sessies die In Een Drukke Dag Passen

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

    विधायक सविता महतो ने पांच दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    जादूगोड़ा मोड़ पूजा पंडाल का चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

    नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मातम

    *छोटा गम्हरिया में दुर्गापूजा पंडाल का सुमन महतो ने किया उद्घाटन

    सुंदरनगर दुर्गापूजा पंडाल का विधायक मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन

    हाता में 1963 से चली आ रही दुर्गापूजा परंपरा, भव्य पंडाल का उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.