Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने से आक्रोश, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने से आक्रोश, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2026Updated:September 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने से आक्रोश, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आदमकद प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोते जाने की घटना सामने आया है । जिसके बाद झारखंड भाजपा ने इसकी कड़ी निंदा की है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने घटना को लेकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रीय व्यक्तित्व थे। उनकी प्रतिमा का अपमान गंभीर विषय है।

    उन्होंने कहा कि प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोतने से डॉ. मुखर्जी के विचारों और उनके योगदान को कम नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रतुल शाहदेव ने इस घटना को राज्य की कानून-व्यवस्था से भी जोड़ते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थल पर महापुरुष की प्रतिमा के साथ इस तरह की घटना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को यह पता लगाना चाहिए कि घटना के पीछे कौन लोग हैं और इसके पीछे कोई साजिश थी या नहीं।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोतने वालों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी। प्रतुल शाहदेव ने कहा, “लोकतंत्र में विचारों का मुकाबला विचारों से होता है, कालिख और कायराना हरकतों से नहीं।” उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से आवाज उठाएगी। भाजपा प्रवक्ता ने प्रशासन से मांग की कि मामले की जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पूरी घटना के कारणों का खुलासा किया जाए।

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने SSP को सौंपा ज्ञापन
    Next Article बिंदल मॉल फायरिंग कांड में चार साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना, पुलिस जांच तेज

    Related Posts

    आदित्यपुर गोलीकांड में दो गिरफ्तार, अवैध धंधे के पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

    September 28, 2026

    चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवालों के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का विशाल मार्च एवं प्रदर्शन – बन्ना गुप्ता

    September 28, 2026

    बिंदल मॉल फायरिंग कांड में चार साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना, पुलिस जांच तेज

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर गोलीकांड में दो गिरफ्तार, अवैध धंधे के पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

    चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवालों के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का विशाल मार्च एवं प्रदर्शन – बन्ना गुप्ता

    बिंदल मॉल फायरिंग कांड में चार साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना, पुलिस जांच तेज

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने से आक्रोश, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने SSP को सौंपा ज्ञापन

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज में शो में पहुंचीं स्वरा भास्कर, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा सवाल तो दिया ट्रोल्स को जवाब

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियां जलाईं धमाकों से दहला कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.