Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मजबूत संगठन निर्माण के पीछे हमारी कार्यपद्धति की अहम भूमिका:धर्मपाल सिंह
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मजबूत संगठन निर्माण के पीछे हमारी कार्यपद्धति की अहम भूमिका:धर्मपाल सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मजबूत संगठन निर्माण के पीछे हमारी कार्यपद्धति की अहम भूमिका:धर्मपाल सिंह

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा व अन्य वक्ताओं ने किया संबोधित

    ■ प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ता वैचारिक रूप से बनते हैं मजबूत, संगठन निर्माण के पीछे हमारी कार्यपद्धति की महत्वपूर्ण भूमिका: धर्मपाल सिंह

    जमशेदपुर। बिस्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में चल रहे भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो समेत प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी मृत्युंजय शर्मा व अन्य वक्ताओं ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से शिविर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

     

    प्रशिक्षण शिविर में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने ‘अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत संगठन निर्माण के पीछे हमारी कार्यपद्धति की अहम भूमिका है। हमारा संगठन दुनिया का सबसे मजबूत संगठन है। इसके पीछे हमारी कार्यपद्धति की सबसे अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता चार चीजों पर निर्भर करती है, योजना बनाना, उसे जमीन पर उतारना, उचित मॉनीटिरिंग करना एवं उसकी समीक्षा करना। उन्होंने कहा कि निर्णय प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिसमें कोई दोष न हो। किसी भी निर्णय के पहले आपस में पर्याप्त चर्चा आवश्यक है। कहा कि संगठन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य कार्यकर्ता का निर्माण करना होता है। कार्यकर्ता के निर्माण के लिये सबसे अच्छा तरीका है अपरिचित को परिचित बनाना, परिचित को मित्र बनाना, मित्र को कार्यकर्ता बनाना, कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाना और पदाधिकारी को नेता बनाना। इस प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए हम सभी कार्य करेंगे तो हमारा संगठन और सशक्त बनेगा और भाजपा कार्यकर्ता संगठनकर्ता के साथ-साथ सफल नेता भी बनेंगे। हमारा कर्तव्य है कि हम पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों का निर्वहन अपनी पूरी शक्ति व सामर्थ्य के साथ अनुशासन में रहते हुए करें।

    वहीं, प्रदेश मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने ‘भाजपा के इतिहास और विकास’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भले ही भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई, लेकिन हमारा इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में कश्मीर को लेकर हुए संघर्षों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कहा कि 1984 के लोकसभा चुनावों में भाजपा सिर्फ दो सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी थी। लेकिन, 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 282 सीटें जीतीं और इतिहास रच दिया, जबकि 2019 के चुनाव में दोबारा बहुमत हासिल कर 303 सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी जनसेवा और विचारधारा के आधार पर राजनीति को माध्यम मानकर कार्य कर रही है।

    प्रशिक्षण शिविर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने ‘आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा’ विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सर्वे: भवन्तु सुखिन: भाव हमारे भीतर समाहित है। पार्टी के लिए राष्ट्रहित सदैव सर्वोपरि है।

    शिविर में मीडिया के उपयोग एवं व्यवहार पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सोशल मीडिया की समझ पर मृत्युंजय शर्मा, व्यक्तित्व विकास पर सह प्रशिक्षण प्रमुख सुमन कुमार, हमारा विचार परिवार विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जमशेदपुर विभाग के कार्यवाह मनोज गिरी ने संबोधित किया।

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, पप्पू सिंह, नारायण पोद्दार, बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, संजीव कुमार, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, मुचिराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, बिनानन्द सिरका, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, रेणु झा, प्रोबिर चटर्जी राणा, सुनील सिंह, मीना देवी, छोटन मिश्रा, मुकेश मिश्रा, सुबोध झा, प्रो. जटा शंकर पांडेय, श्रीराम प्रसाद, ओम प्रकाश सिंह, प्रमिला देवी, शांति देवी, मीणा सिन्हा, पंचम जंघेल, सानंद प्रधान, हेमंत साहू, संजीव सिंह, दीपक निषाद, रेणू शर्मा, लक्ष्मण सिंह, भारती देवी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य में गठबंधन की सरकार को कोई खतरा नहीं: राकेश तिवारी
    Next Article त्रिस्तरीय पंचायत के निमित्त गठित कोषांगों एवं निर्वाचन कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) ) की अध्यक्षता में संपन्न

    Related Posts

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    उपायुक्त के निर्देश पर आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका के रिक्त पदों हेतु आमसभा की तिथि जारी

    जिले में कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान जारी, किसानों को केसीसी से जोड़ने पर जोर

    नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी सहित वारंटी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

    व्यवसायियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक

    भ्रामक वीडियो जारी कर यात्रियों की समस्याओं से ध्यान भटका रहा रेलवे: रेल यात्री संघर्ष समिति

    जनगणना प्रशिक्षण को लेकर कुंडहित में विशेष बैठक आयोजित

    चांदन गाँव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ निमित्त भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.