Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान हेतु रैली का आयोजन 
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान हेतु रैली का आयोजन 

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान हेतु रैली का आयोजन

    आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार; नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार तथा उपायुक्त,

    पूर्वी सिंहभूम से प्राप्त निर्देश एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान हेतु रैली का आयोजन किया गया। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कार्यरत सामुदायिक संगठनकर्ता एवं सामुदायिक संसाधन सेविकाओं द्वारा योजना अंतर्गत गठित एरिया लेवल फैडरेशन, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं पथ विक्रेताओं को लेकर बिरसानगर, धातकीडीह एवं बारीडीह में रैली का आयोजन किया गया, जिसमें भारी मात्रा में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं पथ विक्रेताओं ने भाग लिया।

    जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत आश्रय ग्रहों के आश्रय प्रबंधक एवं आश्रयविहिन लोगों द्वारा एवं कौशल विकास प्रशिक्षण एजेंसी द्वारा अपने प्रशिक्षण केंद्र से भी प्रशिक्षणार्थियों के साथ रैली का आयोजन किया गया, साथ में भारत के तिरंगे झंडे के साथ सेल्फी भी ली गई एवं ग्रुप फोटो भी प्राप्त किया गया। उक्त रैली के क्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कार्यरत नगर मिशन प्रबंधक, सामुदायिक संगठनकर्ता, सामुदायिक संसाधन सेविकाओं द्वारा लगभग 12000 तिरंगे झंडे का वितरण स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं पथ विक्रेताओं को किया गया है।

    रैली में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सामुदायिक संगठनकर्ता अनीता चौधरी, आशिया अहमद खान, सम्पूर्णा माधुरी किरण, पिंकी कुमारी, सलोमी सामद, सुधांशु भगत तथा सामुदायिक संगठनकरता सुषमा यादव, सरिता कुमारी, ललिता गोस्वामी, यशोदा देवी आदि अन्य स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं पथ विक्रेताओं के साथ में उपस्थित रहे तथा रैली का आयोजन को सफल बनाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविविधताओं में एकता के रंग समेटे एग्रिको मैदान में धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव, दिखा मिनी इंडिया का स्वरूप
    Next Article ऑल इंडिया संथाल बैंकर्स एंप्लॉयस वेलफेयर सोसायटी के दूसरे फाउंडेशन डे एवं वार्षिक बैठक को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.