Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जुगसलाई बागबेड़ा शाखा के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जुगसलाई बागबेड़ा शाखा के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जुगसलाई बागबेड़ा शाखा के तत्वावधान बागबेडा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित डॉक्टर अनुग्रह नारायण सिंह सेवा संस्थान परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आध्यात्मिक रहस्य कार्यक्रम एवं आरती में गुरुवार को बागबेडा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता शामिल हुए।

    इसके अलावे श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बागबेड़ा की प्रधानाध्यापिका कृष्णा पांडे, प्ले स्कूल की प्राचार्य कंचन झा एवं समाजसेवी भोला झा भी शामिल हुए। इस दौरान प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहने ने आरती में शामिल होने आए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित अन्य अतिथियों को पूरे सम्मान पूर्वक कार्यक्रम स्थल पर लाए। तत्पश्चात बहनों के द्वारा चंदन टीका करके अंग वस्त्र एवं भगवान का चित्र देकर सम्मानित भी किया गया।

     

    तत्पश्चात पूरे मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान के साथ गीत प्रस्तुति कर अतिथियों से आरती भी करवाया गया। सम्मान समारोह एवं आरती कार्यक्रम के बाद कथावाचिक राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी ने कथा प्रसंग में बताया कि हम मानव जाति के पूर्वज बंदर नहीं बल्कि श्री कृष्ण, श्री राधा लक्ष्मी नारायण, सीताराम थे। इंसान को मुस्कुराने, हंसने की गिफ्ट मिली है। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय बहनों एवं श्रोतागणों ने विश्व परिवर्तन, हम बदलेंगे तो जग बदलेगा की भी बात कही गई। श्रीमद् भागवत कथा को सैकड़ो श्रोतागणों ने ध्यानपूर्वक सुनें।

     

     

    विदित हो कि श्रीमद् भागवत कथा दिनांक 13 अप्रैल से प्रारंभ हुआ है जो 19 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। भागवत कथा प्रतिदिन शामं 4:00 बजे से लेकर संध्या 4:30 बजे तक किया जा रहा है। इस अवसर पर आरती भी प्रतिदिन दो बार की जा रही है। कार्यक्रम के शुरुआत शामं 4:00 बजे एवं अंत में संध्या 7:30 बजे की जा रही है। इस कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाएं, पुरुष, बच्चे आरती में शामिल होकर श्रीमद् भागवत कथा का लाभ उठा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजैक बोर्ड ने जारी किया 10 वी का रिजल्ट:94 प्रतिशत उत्तीर्ण छात्रों के साथ हासिल किया राज्य भर मे प्रथम स्थान,जिला शिक्षा विभाग ने ज़ाहिर की खुशी
    Next Article अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से किया नामांकन, 7 मई को होनी है वोटिंग

    Related Posts

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.