Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संसद में विपक्ष का हंगामा: दोनों सदनों की कार्यवाही 6 अप्रैल तक स्थगित, खडग़े बोले- हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    संसद में विपक्ष का हंगामा: दोनों सदनों की कार्यवाही 6 अप्रैल तक स्थगित, खडग़े बोले- हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  -:  संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही का आज 14वां दिन हैं. कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने अडाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. 2 बजे कार्रवाई शुरू होते ही हंगामा होने लगा. इस पर दोनों सदनों की कार्रवाई को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया. 13 मार्च को शुरू हुआ संसद का बजट सत्र 6 अप्रैल यानी गुरुवार को खत्म हो जाएगा. अब तक लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में हंगामे के काम नहीं हो पाया है.

     

     

     

    खडग़े बोले- हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे

    इससे पहले राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के चेम्बर में विपक्षी दलों के सांसदों की बैठक हुई. इसमें विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाते हुए केंद्र सरकार से अडाणी मामले में जेपीसी बनाने की मांग जारी रखने का ऐलान किया. बैठक में 12 विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए. बैठक के बाद खडग़े ने कहा कि बीजेपी सदन न चलने देने की योजना बनाकर आती है. हम कोर्ट के निर्णय पर बहस नहीं करेंगे, लेकिन अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे.

     

     

     

    अब तक हंगामेदार रही सत्र की कार्यवाही

    बता दें कि दूसरे चरण में अब तक एक भी दिन दोनों सदनों की कार्यवाही ठीक से नहीं चल पाई. विपक्ष अडाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर लगातार हमलावर है तो वहीं बीजेपी राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर हमलावर है. जब से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हुई है उसके बाद से बीजेपी शांत है, लेकिन विपक्ष अभी भी अडाणी और राहुल गांधी वाले मामले को लेकर लगातार विरोध कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड : विधानसभा समिति सदस्य द्वारा सर्किट हाउस में बैठक, पूर्वी सिंहभूम जिले में चल रहे विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा
    Next Article ED और CBI के एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने की याचिका खारिज

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.