Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार के अपने ही ई-पास सिस्टम का किया विरोध
    Breaking News झारखंड

    सरकार के अपने ही ई-पास सिस्टम का किया विरोध

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकार के अपने ही ई-पास सिस्टम का किया विरोध

    संवाददाता

    जामताड़ा: सरकार द्वारा राज्य में किसी भी तरह का आवागमन के लिए ई-पास अनिवार्य पर लिया गया फैसला को जन विरोधी बताते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा की यह कहीं से भी सही नहीं है। इससे हजारों दिहाड़ी मजदूर, प्रतिदिन सब्जी-फल और पत्ते बेचकर जीविका चलाने वाले गरीब प्रभावित होंगे। सरकार जनहित में कई अच्छे और कड़े कदम उठा रही है, जो सराहनीय भी है। लेकिन ई-पास सभी के लिए आवश्यक हो इसपर फिर से विचार करने की आवश्यकता है। हाट बाजारों, सब्जी विक्रेताओं और मीडिया-कर्मियों को इस फैसले से दूर रखें व जनहित में ई-पास की अनिवार्यता को समाप्त करें।ऐसे फैसलों पर पुनर्विचार भी किया जाना कतई गलत नहीं है। इससे आम लोगों का हित सधेगा।आगे विधायक ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार लोगों को राहत देने के लिए बनी है और ऐसे में अगर आम जनता ही परेशान रहेगी तो यह सही नहीं होगा। इस तरह के फैसले से पुलिस लोगों का भी मनोबल बढ़ जाता है और आम जनता को परेशान किया जाता है और उनसे जबरन जुर्माना वसूला जाता है। आज पूरे देश की जनता जागरूक है और सभी लोग स्वेच्छा से घर में रहकर प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। बेवजह कोई भी सड़क पर नहीं घूम रहा। तो ऐसे हालात में मैं चाहूंगा कि सरकार इस फैसले को अविलंब निरस्त कर जनता को राहत देने का काम करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता अपने आवासीय परिसर में बैठेंगे धरने पर
    Next Article आदित्यपुर के 111 नर्सिंग होम के संचालक को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए: सुरेश धारी

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.