Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन और श्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन और श्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन और श्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित।
    पंद्रह मार्च को होने वाले विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती वर्ष अभियान समिति के द्वारा विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस चित्रांकन प्रतियोगिता का मूल विषय था “ग्राहकों के अधिकार”। इसमें कक्षा पाँच से नवम तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

     

     

    कार्यक्रम की समन्वयका और ग्राहक पंचायत झारखंड के स्वर्ण वर्ष आयोजन समिति की सहसचिव डॉक्टर अनीता शर्मा ने बताया कि जागरूकता की बात विद्यार्थियों के बीच करना सबसे प्रभावकारी है क्योंकि यह कल के युवा नागरिक बनेंगे । इन्हें मालूम होना चाहिए कि बाजारवाद क्या है और किस तरह से हम सभी मनुष्य जो कहीं ना कहीं ग्राहक हैं , अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।
    झारखंड प्रांत महिला आयाम की प्रमुख रूबी लाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि ग्राहक पंचायत संगठन का लक्ष्य है कि वह ग्राहकों को ठगी का शिकार होने से बचाये और उन्हें जागरूक करे।

     

     

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम की प्रमुख सरिता सिंह ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा ऑनलाइन खरीदारी की परंपरा आज हर घर में देखी जा रही है। जरूरी है कि हम यह जानें कि यदि इसमें कोई शिकायत दर्ज करनी हो तो हम कहाँ जायें और कौन सी प्रक्रिया अपनायें।

     

     

    प्रधानाध्यापिका प्रिया कुमारी सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज अभिभावकों को भी इस दिशा में जागरूक करने की आवश्यकता है क्योंकि हर घर में आज अधिकतर महिलायें ही खरीदारी का दायित्व निर्वहन करती हैं। सदस्या रीना पारितोष जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

     

    इस प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने सहयोगी की भूमिका निभाई। उत्कृष्ट चित्रांकन करने वाले विद्यार्थी विकी कुमार और रूपाली बेहरा और बेहतरीन श्लोगन लिखने वाली छात्रा स्वाति और चांदनी को अतिथि वक्ताओं के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार ने खिलाड़ियों के कोच को दिया नियुक्ति पत्र
    Next Article टेल्को के आज़ाद मार्केट और खड़ंगाझार बाज़ार में सनातन उत्सव समिति ने चलाया स्टिकर अभियान, कहा- “जो राम को लाये हैं, हम उनको लायेंगे”

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.