*स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 के अवसर पर जिले के पंचायतों, प्रखंडों एवं जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता; सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को मुख्य समारोह में किया जाएगा सम्मानित।*
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अंतर्गत सभी पेंटिंग, निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता कराने का निर्देश जारी किया है। इसके लिए दिनांक 07.08.2021 को पंचायत स्तर पर दिनांक 10.08.2021 को प्रखंड स्तर पर एवं दिनांक 13.08.2021 को जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। पंचायत स्तर पर 5वीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं के पुस्तकालय स्तर पर *मेरा पुस्तकालय* विषय पर पेंटिंग हेतु प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
वहीं निबंध में विद्यालय समूह एवं विद्यालय के बाहर का समूह स्तर पर पंचायत स्तर पर *मेरे पंचायत का पुस्तकालय विषय* पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
वाद विवाद प्रतियोगिता में पंचायत स्तर पर पक्ष एवं विपक्ष में से एक एक सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को प्रखंड स्तर के लिए अग्रसारित किया जाएगा एवं प्रखंड स्तर पर चुने गए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को जिला स्तर के प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।
पंचायत स्तर पर होने वाले वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय है – *लोकतंत्र खामियां एवं विशेषताएं।*
प्रखंड स्तर का विषय – *पैसा या स्वास्थ्य* तथा
जिला स्तर का विषय – *१. पर्यावरण एवं विकास*
*२. ऑनलाइन शिक्षा*
उक्त प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बीईईओ को निर्देश दिया गया है।

