Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त के निर्देश जिला स्तरीय ब्लॉक पंचायत परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी के सदस्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उप विकास आयुक्त के निर्देश जिला स्तरीय ब्लॉक पंचायत परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी के सदस्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री अनिलसन लकड़ा के निर्देश जिला स्तरीय ब्लॉक पंचायत परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी के सदस्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन ; डीपीएम, पंचायतराज श्री राहुल कुमार सिंह ने दिया प्रशिक्षण

    आज दिनांक 10.09.2022 को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री अनिलसन लकड़ा के निर्देश पर जिला स्तरीय ब्लॉक पंचायत परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी के सदस्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया।

    आयोजित कार्यशाला में जिला पंचायत राज कार्यालय के डीपीएम श्री राहुल कुमार सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बीपीपीएसी के सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

    आयोजित कार्यशाला में उन्होंने बताया कि पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत पुरस्कार दिया जा रहा है। इस वर्ष पूर्व से लागू राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों की प्रक्रिया को पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पूर्ण रूप से संशोधित किया गया है।

    उन्होंने सतत विकास के लक्ष्यों के स्थानीकरण के तहत चिन्हित 9 विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों से जिला स्तर / प्रखंड स्तर / ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायतों पुरस्कारों के आंकड़ों को उपलब्ध ससमय प्रविष्टि कराने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान किया।

    उन्होंने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीकरण के तहत चिन्हित 9 विषयों यथा गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका युक्त पंचायत, स्वास्थ के अनुकूल गांव, बच्चों के अनुकूल गांव, पर्याप्त जलवाला पंचायत, स्वच्छ एवं हरा पंचायत, बुनियादी ढांचा में आत्मनिर्भर पंचायत, समाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन वाला पंचायत एवं महिलाओं के अनुकूल पंचायत चिन्हित किए गए हैं।

    डीपीएम ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी 9 विषयों पर बारी बारी से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों द्वारा सम्पादित अच्छे कार्यों एवं उपलब्धियों से राज्य एवं देश के अन्य सहभागियों के साथ साझा किया जा सकता है, जो हमें अपने कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का अवसर प्रदान करता है।

    इस मौके पर जिले के सभी प्रखंडों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपायुक्त की अध्यक्षता में शहरी निकाय, जुस्को के साथ बैठक
    Next Article बारीडीह मोहरदा वास्तु विहार में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन हुआ

    Related Posts

    विज्ञान सप्ताह का समापन भव्य विज्ञान प्रदर्शनी के साथ, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल

    August 5, 2026

    करीम सिटी कॉलेज में साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान, छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स

    August 5, 2026

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, विधायक बोले – जल्द हर पंचायत में लगेगा कैंप

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विज्ञान सप्ताह का समापन भव्य विज्ञान प्रदर्शनी के साथ, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल

    करीम सिटी कॉलेज में साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान, छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, विधायक बोले – जल्द हर पंचायत में लगेगा कैंप

    हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित, BLO और BLA-2 रहे मौजूद

    जमशेदपुर: पारिवारिक विवाद से परेशान सिपाही ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास, साथियों की सूझबूझ से बची जान

    साकची पुराने कोर्ट के पास सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

    जमशेदपुर में एटक ने गठित किया लीगल सेल, मजदूरों और जरूरतमंदों को मिलेगी कानूनी सहायता

    साकची में ‘व्हर्लपूल शॉपी’ का शुभारंभ, उद्घाटन ऑफर में ग्राहकों को आकर्षक छूट व उपहार

    बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर फूटा जनाक्रोश, 9 घंटे बाद समाप्त हुआ धरना

    बोकारो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, टांगी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.