Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी, जमशेदपुर ने दिव्यांगों को भेंट किया अत्याधुनिक व्हील चेयर व ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल पाकर खिल उठे जरूरतमंद के चेहरे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी, जमशेदपुर ने दिव्यांगों को भेंट किया अत्याधुनिक व्हील चेयर व ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल पाकर खिल उठे जरूरतमंद के चेहरे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर  -: समय समय पर दूत बन कर राज्य की जनता की सहायता करने वाले भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के त्वरित पहल पर जरूरतमंद दिव्यांगों को फिर एक बार त्वरित सहायता मिली। रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों जैसे पोटका से अंबरिस मंडल, पटमदा से सुफल महतो, बागबेड़ा से आदित्य कुमार, होम पाइप भुईयाडीह से गुरवा भुइयां, बागबेड़ा आनंद नगर से रवि कुमार समेत कई लोग जो

     

     

    चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उन्हें आज अत्याधुनिक व्हील चेयर व ट्राई साइकिल मुहैया कराए गए। इन सभी दिव्यांगों के अलग-अलग तरह से समाजसेवियों से संपर्क साधकर अपनी स्थिति बताई थी। जिसके बाद सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को स्थिति से अवगत कराया। कुणाल षाड़ंगी ने इन मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी जमशेदपुर की तरफ से ट्राई साइकिल व व्हील चेयर मुहैया कराया।

     

     

     

    इस दौरान बातचीत के क्रम में पता चला कि बागबेड़ा आनंद नगर निवासी रवि कुमार जिन्हें पढ़ने में काफी रुचि है, लेकिन चलने में असमर्थ होने के कारण स्कूल में उनका एडमिशन में नहीं हो पाया था। इसे लेकर आज कुणाल षडंगी ने रवि कुमार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द से जल्द स्कूल में उनका एडमिशन करवाया जाएगा, ताकि वह खुद ट्राई साइकिल से स्कूल जाकर अपनी पढ़ाई प्रारंभ कर सकें।

     

     

     

    जरुरतमंदों को ट्राई साइकिल एवं व्हील चेयर मिलने से अब वे सभी छोटी-मोटी ज़रूरतों के लिए आत्मनिर्भर रह सकेंगे। इस दौरान सभी के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। सभी ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी जमशेदपुर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में कुणाल षाड़ंगी ने उनकी परेशानी समझकर त्वरित मदद की, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता।

     

     

     

    इस मौके पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर – रोटेरियन संजीव ठाकुर, रोटेरियन पूनम ठाकुर, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी ई-गवर्नेंस अभिषेक अकेला, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी प्रेसिडेंट – रोटेरियन निकिता मेहता, सचिव – रोटेरियन उमंग झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष – रोटेरियन कृष्ण खरिया, रोटेरियन दीपक डोकानिया ,धवल सेठ, सतप्रित सिंह समेत अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑल इंडिया न्यूज पेपर डिस्ट्रीब्यूटर एसोशिएशन झारखंड प्रांत की वितरक वनभोज कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न
    Next Article आनंद मार्ग युनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के द्वारा सदर हॉस्पिटल हजारीबाग में मरीजों के बीच फल एवं बिस्किट वितरण किया गया

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    June 22, 2026

    जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों को मिला वाटर कूलर, समाजसेवी आनंद बिहारी दुबे की पहल पर मिली सौगात

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों को मिला वाटर कूलर, समाजसेवी आनंद बिहारी दुबे की पहल पर मिली सौगात

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.