Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की आभा व रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सूर्य मंदिर धाम, 11 हजार देशी घी के दीपक व आतिशबाजी कर मनाया गया दीपोत्सव
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की आभा व रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सूर्य मंदिर धाम, 11 हजार देशी घी के दीपक व आतिशबाजी कर मनाया गया दीपोत्सव

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की आभा व रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सूर्य मंदिर धाम, 11 हजार देशी घी के दीपक व आतिशबाजी कर मनाया गया दीपोत्सव

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर दीपावली की रौनक में रंग गयी है। रोशनी के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर सूर्य मंदिर परिसर में अयोध्या की तर्ज पर सूर्य मंदिर व आसपास के क्षेत्र को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शनिवार को सूर्य मंदिर कमिटी की ओर से श्रीराम मंदिर प्रांगण व पूरे मंदिर परिसर में 11 हजार देशी घी के दीये जलाए गए। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने मंदिर समिति के सदस्यों के संग दीपक जलाकर दिपावली की खुशियां मनाई।जैसे-जैसे शाम ढलती गई वैसे-वैसे दीपक भी सुनहली रंगत के साथ जगमगा उठे। एक पल को ऐसा लगा कि जैसे आसमान ने अपनी मुट्ठी से कुछ तारे धरती पर बिखेर दिए हों। ठण्डी हवा भी कई बार नन्हें दीपों का इम्तहान ले रही थी, परंतु मंदिर परिसर एवं छठ घाट में सजे ग्यारह सौ दीपक एक कतार में एक समान रूप से डटे हुए थे। पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंदिर परिसर में पहला दीपक जलाया और धीरे धीरे दीपों की सुंदर कतार सज गयी। इस विशेष अवसर पर महिलाओं ने कई सुदंर रंगोली बनाकर दीपक सजाए। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दीपक सजाकर एवं शानदार आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कहा कि जिस तरह से अयोध्या में प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर नगरवासियों ने दीप जलाकर अपने आराध्य राम का स्वागत किया उसी प्रकार सूर्य मंदिर परिसर में मिट्टी के दीये जलाकर खुशियाँ मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह दीपावली खास है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जिससे अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके साथ ही कोरोनाकाल के संकट से हम सभी बाहर आ गए हैं। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ के मंत्र को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कुम्हार द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये सहित स्थानीय उत्पादों के अधिक से अधिक प्रयोग में लाकर गरीब वर्गों की दीपावली खास और खुशहाल बनाने की अपील की। उन्होंने राज्य एवं जमशेदपुर की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं व्यक्त कर सभी के सुख-समृद्धि और संपन्नता की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में कार्यकर्ता के बीच खासा उत्साह देखा गया।

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, मंदिर प्रभारी लक्ष्मीकांत सिंह, महासचिव गुंजन यादव, विनय भूषण शर्मा, अखिलेश चौधरी, शशिकांत सिंह, राजेश यादव, अखिलेश चौधरी, बिश्वजीत सरकार, मान्तु बनर्जी, संजय सिंह, संतोष यादव, दिनेश कुमार, रामबाबू तिवारी, सुशांत पांडा, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, प्रेम झा, रूबी झा, नीलू झा, रूपा देवी, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, अजय सिंह, कुमार अभिषेक, रॉकी सिंह, काजू शांडिल, निर्मल गोप, संतोष कुमार, कंचन दत्ता, ओम पोद्दार, इकबाल सिंह, प्रमोद मिश्रा, संजीत प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जमशेदपुर में हुआ भव्य अभिनंदन
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव को लेकर फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट करने पर भाजपा ने सिदगोड़ा थाना में दर्ज कराई लिखित शिकायत, यूजर्स पर कार्रवाई करने की मांग की।

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.