Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में संत तुलसी दास जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मंदिर समिति के तत्वाधान में “एक शाम हिंदी भोजपुरी के नाम” कवि सम्मेलन का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मानगो में संत तुलसी दास जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मंदिर समिति के तत्वाधान में “एक शाम हिंदी भोजपुरी के नाम” कवि सम्मेलन का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मानगो में संत तुलसी दास जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मंदिर समिति के तत्वाधान में “एक शाम हिंदी भोजपुरी के नाम” कवि सम्मेलन का आयोजन

     

    त्रयंबक महादेव मंदिर ( बड़ा हनुमान मंदिर) मानगो में संत तुलसी दास जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मंदिर समिति के तत्वाधान में “एक शाम हिंदी भोजपुरी के नाम” कवि सम्मेलन का आयोजन 11.08.2024 रविवार संध्या को आयोजन किया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी सह उद्योगपति श्री विकास सिंह एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिक्षाविद् श्री जटाशंकर पांडे जी और उपस्थित कवियों ने मां सरस्वती और संत तुलसी दास की तस्वीर के सामने द्वीप प्रज्वलन पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की l स्वागत भाषण श्री शिव प्रकाश शर्मा ने किया.

     

    कवियत्री श्रीमती निवंदिता श्रीवास्तव ने मां शारदे का आर्शीवाद लेते हुए उनके चरणों में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की l इसके बाद समस्त कवियों द्वारा एक गीत हिंदी और एक गीत भोजपुरी में प्रस्तुत कर बहुत ही सुन्दर माहोल बना दिया l बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोता अंत तक काव्य पाठ का आनंद लेते रहें और करतल ध्वनि से कवियों का हौसला बढ़ा रहे थे जिससे कवि कवियत्री आनंद विभोर हो कविता पाठ किए l कवियों में मुख्य रुप से संजय पाठक ‘स्नेही’ ने सुंदर संचालन करते हुए शहर के प्रसिद्ध कवियों श्रीमती सविता सिंह ‘मीरा’, श्रीमती निवंदिता, श्रीमती शोभा किरण, श्री कुमार मनीष, श्री बाल कृष्ण मिश्रा, श्री शशी ओझा, श्री अरविंद तिवारी, श्री जितेश तिवारी को एक एक कर बुलाया l

     

    कार्यक्रम के संयोजक डॉ जटाशंकर पांडे जी ने भी संत तुलसी दास जी पर स्वरचित अपनी काव्य रचना का पाठ भी किया l कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री उमेश कुमार सिंह, श्री चंद्रभूषण ओझा, श्री दशरथ चौबे, श्री सत्येन्द्र कुमार, नील कमल शेखर का बहुत योगदान रहा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो यू पी सिंह. श्री संजीत शर्मा. श्री मुकेश शर्मा. उदय शर्मा. श्री राज किशोर सिंह. श्री बिजय जी. श्री पपु शर्मा. श्री अजित सिंह. श्री बिकाश जायसवाल. श्री उमेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाकुलिया में हाथी ने वृद्धा को पटक कर मार डाला
    Next Article हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित करे मोदी सरकार – डॉ. अजय कुमार

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.