Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महा नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर महाकाल शक्तिपीठ महालय के प्रांगण से निकाला भव्य कलश यात्रा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    महा नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर महाकाल शक्तिपीठ महालय के प्रांगण से निकाला भव्य कलश यात्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज महा नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर कलश स्थापना के पूर्व शिवपुरी कॉलोनी(तलवाडांगा) स्थित महाकाल शक्तिपीठ महालय के प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाला गया।महाकाल शक्तिपीठ के संस्थापक स्वामी सिद्धार्थ परमहंस जी महाराज ने कलश पूजन कर विधिवत कलश यात्रा को प्रारंभ किया।उक्त अवसर पर महाकाल शक्तिपीठ के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर,प्रधान यजमान अनय कुमार,दुर्गा पूजा के प्रभारी अश्वनी झा,प्रशासक कुणाल प्रियदर्शी,धीरज कुमार सहित अनेक श्रद्धालु एवं शिष्य गण उपस्थित थे।कलश यात्रा को सफल बनाने में हीरानंदनपुर पंचायत के मुखिया नीपु सरदार, प्रवीण कुमार मंडल,उत्तम पाल सहित कई नौजवान कार्यकर्ताओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया।

     

    कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया। मातृशक्ति का एक परिधान में विशाल एकत्रीकरण कलश यात्रा को भव्यता प्रदान कर रहा था।स्वामी सिद्धार्थ शंकर जी महाराज के कर कमलों द्वारा 151 माता बहनों के बीच एक परिधान का वितरण किया गया, साथ ही कार्यक्रम में लगे कार्यकर्ताओं को महाकाल अंकित टी-शर्ट उपलब्ध करवाया गया।
    जय महाकाल जय भवानी जय श्री राम वंदे मातरम भारत माता की जय के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय में हो रहा था। दो नौजवान राष्ट्रीय ध्वज के साथ कलश यात्रा को नेतृत्व दे रहे थे।

     

     

    कलश यात्रा राज उच्च विद्यालय होते हुए मुख्य मार्ग होकर काली भाषण तालाब पहुंच तालाब से कलश में जल भरकर पुनः महाकाल शक्तिपीठ प्रांगण में पहुंचकर प्रसाद वितरण के पश्चात कलश यात्रा समापन हुआ।तत्पश्चात स्वामी जी ने नवरात्र के कलश स्थापना कार्यक्रम प्रारंभ किया।पुनः विजयदशमी के दिन सभी मातृशक्ति कलश विसर्जन कार्यक्रम में भाग लेंगे।आज नवरात्रि के प्रथम दिन स्वामी जी के द्वारा विधिवत कलश स्थापित किया गया,जिसमें अश्वनी झा एवं श्याम झा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल एवं पंचाग
    Next Article भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी का जमशेदपुर से है गहरा लगाव, यहीं जन्में और पले बढ़े हैं, गोलमुरी पुलिस लाईन में बीता है बचपन, कई पुराने मित्र भी शहर की सक्रिय राजनीति में…

    Related Posts

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    July 4, 2026

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    July 4, 2026

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय मलेरिया टीम ने पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.