Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर लौहनगरी जमशेदपुर में यूनिटी मार्च का हुआ भव्य आयोजन हज़ारों लोगों ने लिया भाग, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर लौहनगरी जमशेदपुर में यूनिटी मार्च का हुआ भव्य आयोजन हज़ारों लोगों ने लिया भाग, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर लौहनगरी जमशेदपुर में यूनिटी मार्च का हुआ भव्य आयोजन हज़ारों लोगों ने लिया भाग, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। देश के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जमशेदपुर में विशाल यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत माय इंडिया, एन एस एस के सदस्य, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय नागरिकों की भारी मौजूदगी रही। यूनिटी मार्च की शुरुआत आदित्यपुर पुल के समीप स्थित सरदार पटेल स्मारक पर सभी अतिथियों द्वारा सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं नमन कर की गयी। युवा हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहें के उदघोष करते हुए मार्च में हिस्सा लिया। यह मार्च पटेल स्मारक से आरंभ होकर बिस्टुपुर ट्रैफिक लाइट से एन रोड होते हुए आउटर सर्किल रोड के मार्ग से होकर पुनः स्मारक पहुंचकर संपन्न हुआ।

     

    इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने कहा कि आज हम जिस विराट और विस्तृत भारत का स्वरूप देख रहे हैं, इसके निर्माण में देश के पहले गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का अतुलनीय योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 और 35ए की समाप्ति से कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना है। सरदार पटेल ने छोटी-बड़ी 565 रियासतों का एकीकरण करके एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की आधारशिला रखी थी। इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

     

    वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 565 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता को जिस रूप में गढ़ा, वह प्रेरणादायी है। आज हमें उसी भाव को पुनः जागृत करना है भारत की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाना है। विधायक ने कहा कि आज का युवा देश को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी शक्ति है। राष्ट्र-निर्माण के इस मार्ग पर हमें एकजुट रहकर आगे बढ़ना होगा।

     

    यूनिटी मार्च में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, यूनिटी मार्च के संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सह संयोजक अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव कुमार, अमित सिंह, किशोर सिंह, उज्ज्वल सिंह, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, रमेश बास्के, श्वेता कुशवाहा, बिनोद राय, रविन्द्र सिसोदिया, अजीत सिंह, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, हरिकिशोर तिवारी, चंचल चक्रवर्ती, नवजोत सिंह सोहल, आलोक वाजपेयी, मधुमाला समेत हज़ारों की संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

    दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर लौहनगरी जमशेदपुर में यूनिटी मार्च का हुआ भव्य आयोजन हज़ारों लोगों ने लिया भाग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय खिलाड़ी सह कोच सुरेश नारायण चौधरी सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल, टीएमएच में इलाजरत 
    Next Article सेवा का अधिकार सप्ताह: 25 पंचायतों व 4 नगर निकायों में लगे शिविरों में अब तक 20,209 आवेदन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.