Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉईज एक्ट के 50 वर्ष पूरे, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने कानून बचाने का लिया संकल्प
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉईज एक्ट के 50 वर्ष पूरे, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने कानून बचाने का लिया संकल्प

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉईज एक्ट के 50 वर्ष पूरे, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने कानून बचाने का लिया संकल्प

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:6 मार्च को मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के लिए ऐतिहासिक दिन के रूप में मनाया गया। वर्ष 1976 में राज्यसभा की कमिटी ऑन पिटिशन्स की सिफारिश के बाद लोकसभा में पारित बिल के आधार पर 6 मार्च को सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉईज (कंडीशन्स ऑफ सर्विस) एक्ट लागू किया गया था। इस कानून के लागू होने से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को विशेष श्रेणी के कर्मचारी का दर्जा मिला और उनकी सेवा शर्तों को कानूनी संरक्षण प्राप्त हुआ।

    अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई और बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन (बीएसएसआर यूनियन) लंबे समय से दवाइयों की कीमतों पर नियंत्रण, मुनाफाखोरी पर रोक और जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाती रही है। संगठन का कहना है कि दवा नीति और दवा उद्योग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उन्होंने हमेशा प्रमुख भूमिका निभाई है।

    संगठन के नेताओं ने कहा कि 2014 से दवाओं का मूल्य निर्धारण लागत आधारित प्रणाली के बजाय बाजार आधारित कर दिया गया, जिसके कारण हर साल दवाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। यूनियन इसका लगातार विरोध कर रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कॉरपोरेट दबाव में श्रम कानूनों में बदलाव कर सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉईज एक्ट को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। लेबर कोड के जरिए स्थायी नौकरियों को फिक्स्ड टर्म रोजगार में बदलने, यूनियन बनाने के अधिकार और सामूहिक सौदेबाजी के अधिकार को सीमित करने जैसी कोशिशें की जा रही हैं।

    इस अवसर पर देशभर के लाखों मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव ने इस कानून की रक्षा करने का संकल्प लिया और श्रम मंत्रालय को ऑनलाइन याचिका भेजी। जमशेदपुर में भी सैकड़ों मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव आम बगान मैदान में एकत्रित हुए, जहां बीएसएसआर यूनियन के राज्य अध्यक्ष डी. प्रताप और एफएमआरएआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुब्रतों बिस्वास ने सभा को संबोधित किया।

    मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने कानून बचाने का लिया संकल्प सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉईज एक्ट के 50 वर्ष पूरे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनीफिट में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 50 साल पुरानी कई दुकानें ध्वस्त
    Next Article नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू 

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.