बारिश में डूबी पुरानी पुलिया, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला पुल डूबा खरसावां में बारिश ने बढ़ाई मुश्किल पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण खप्परसाई के पास संजय नदी पर बनी पुरानी पुलिया पूरी तरह डूब गई है. पुलिया के ऊपर पानी बहने से सरायकेला- खरसावां के बीच सीधा आवागमन ठप हो गया है.

दोनों तरफ ट्रकों और दूसरे वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं. आवागमन बंद होने से लोगों को करीब 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ रहा है. सबसे बड़ी विडंबना यह है कि संजय नदी पर नया पुल बनकर तैयार है

लेकिन एप्रोच रोड का काम अधूरा होने के कारण इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है. ग्रामीणों और वाहन चालकों ने प्रशासन से एप्रोच रोड का काम जल्द पूरा कर नए पुल को चालू कराने की मांग की है.

