Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा में भीषण रेल हादसा: प्लेटफार्म के वेटिंग हॉल तक पहुंचे बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बे, 3 की मौत
    Breaking News Headlines ओड़िशा

    ओडिशा में भीषण रेल हादसा: प्लेटफार्म के वेटिंग हॉल तक पहुंचे बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बे, 3 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जाजपुर. ओडिशा के जाजपुर में कोरई रेलवे स्टेशन पर आज सोमवार की सुबह एक भीषण रेल हादसे में तीन लोगों की कुचलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. जानकारी के अनुसार जाजपुर के कोरई स्टेशन पर आज सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार मालगाड़ी पटरी से उतर गई. मालगाड़ी के डिब्बे प्लेटफार्म पर बने वेटिंग हाल और टिकट काउंटर तक पहुंच गए. इस दौरान 3 यात्री इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी कुचलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह घायल हो गए.

     

    वहीं इस हादसे के बाद से दो रेल लाइनें अवरुद्ध हो गईं. स्टेशन भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. राहत दल, रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मालगाड़ी के डिब्बों के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है. पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि किस वजह से यह दुर्घटना हुई है, यह जानने के लिए जांच के निर्देश दिए गए हैं. हादसे के बाद अप और डाउन दोनों सेवा को बंद कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार आज सुबह 6:40 बजे यह हादसा हुआ.

     

    जाजपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल पीआर ने कहा कि बड़ी संख्या में यात्री कोरेई स्टेशन पर बलौर-भुवनेश्वर डीएमयू में सवार होने का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई और उसके कई डिब्बे प्लेटफॉर्म पर चढ़ गए, जिससे ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग बुरी तरह से कुचल गए. उन्होंने कहा कि दुर्घटना में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे सहित 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हमें आशंका है कि बोगियों के नीचे कई अन्य लोग फंसे हो सकते हैं. एक बड़ा बचाव अभियान शुरू हो गया है.

     

    वहीं हादसा स्थल पर मौजूद रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि स्टेशनों से गुजरते वक्त मालगाडिय़ों की रफ्तार धीमी होनी चाहिए, लेकिन बेपटरी हुई मालगाड़ी की गति तेज थी. एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कुछ मालगाड़ी के कुछ वैगन स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भी चढ़ गए, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्टेशन भवन का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. ईसीओआर ने एक मेडिकल टीम को घटनास्थल पर भेजा है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के छावला रेप और मर्डर केस में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने एलजी ने दी मंजूरी
    Next Article भारत को फिल्म शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाया जाएगा : अनुराग ठाकुर

    Related Posts

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    September 24, 2026

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    September 24, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    दिल्ली : दिलवालों की नगरी से फरेब के शहर तक

    प्रेम, विश्वास और संघर्ष का संकट: दोषी कौन?

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर बाइक सवार घायल

    गणेश पूजा देखने निकला पिंटू, दस दिनों से घर नहीं लौटा

    ब्राउन शुगर बिक्री के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    आरकेएफएल प्लांट एक में 18.25 प्रतिशत बोनस पर समझौता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.