Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहू को घर से निकाला दो साल के बेटे को छीन लेने का लगाया आरोप
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड रांची

    बहू को घर से निकाला दो साल के बेटे को छीन लेने का लगाया आरोप

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहू को घर से निकाला दो साल के बेटे को छीन लेने का लगाया आरोप

    जमशेदपुर: शादी के पांच साल बाद 25 लाख दहेज नहीं दिया तो बहू को घर से निकाला बिष्टुपुर के नार्दन टाउन में है वेदिका कश्यप का मायका, दो साल के बेटे को छीन लेने का लगाया आरोप.

    बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के नार्दन टाउन की रहने वाले वेदिका कश्यप ने शादी के पांच साल बाद अपने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज में 25 लाख रुपये मांगने और नहीं देने पर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुये बिष्टुपुर थाने में एक मामला दर्ज कराया है. मामले में आरोपी पति डॉ. शांतनु, ससुर डॉ. अरूण कुमार, सास आशा देवी और ननद स्मृति कुमारी को बनाया गया है.

    वेदिका कश्यप ने मामले में कहा है कि उसकी शादी 10 दिसंबर 2017 को वेव इंटरनेश्नल होटल में हुई थी. शादी का सारा खर्च वेदिका के माता-पिता की ओर से ही उठाया गया था. शादी में 15 लाख रुपये मूल्य के उपहार भी मिले थे. शादी के बाद ससुराल के सदस्यों को सोफो, सेंटर टेबुल, मतरेसस, अलमीरा, बर्तन, चांदी की मछली आदि दी गयी थी. इसकी कीमत 5 से 7 लाख रुपये होगी. वेदिका को बताया गया था कि उसका पति दिल्ली राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेसीडेंट डॉक्टर हैं. उस समय वेदिका बीयूजेवाइएस क्लासेस बंगलोर के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में एचआर थी. शादी के पहले ही उससे नौकरी छुड़वा दिया गया था.

    शादी के बाद उसे चाईबासा में रखा गया था. यहां पर उसे पति से ठीक से बात तक करने नहीं दिया जाता था. इस बीच वेदिका को उसकी गर्भवती ननद की सेवा करने के लिये उसके नहीं चाहते हुये भी दुबई भेज दिया

    गया था. वहां पर उसे अपने पति से बात भी करने नहीं दिया जाता था. जिद करने पर सास ने वेदिका को चंडीगढ़ में वहां भेज दिया जहां पर उसका पति पीजीआइ अस्पताल में रेसीडेंट डॉक्टर है. दो दिन ही वहां पर रह पायी थी कि सास ने वेदिका को चाइबासा लेकर चली गयी.

    चाईबासा में उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था. वह इसके खिलाफ विद्रोह भी करना चाहती थी, लेकिन पति के कारण चुप रह जाती थी. डेढ़ साल बीतने के बाद जब वह पति के पास चंडीगढ़ गयी तब पति का रवैया बिल्कुल ही बदला हुआ था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानें जमशेदपुर की सुर्खियां ,शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से इलाके में सनसनी
    Next Article शिक्षकों ने नये जिला शिक्षा अधीक्षक से की शिष्टाचार मुलाक़ात

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.