Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनटीटीएफ बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 का हुवा समापन, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने किया आयोजन ,बैडमिंटन खेल में उज्जवल भविष्य की अपार संभावनाएं- दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines खेल झारखंड

    एनटीटीएफ बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 का हुवा समापन, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने किया आयोजन ,बैडमिंटन खेल में उज्जवल भविष्य की अपार संभावनाएं- दिनेश कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एनटीटीएफ बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 का हुवा समापन, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने किया आयोजन ,बैडमिंटन खेल में उज्जवल भविष्य की अपार संभावनाएं- दिनेश कुमार

     

    बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में जमशेदपुर के गोलमुरी में एनटीटीएफ संस्थान के सहयोग से चल रही दो दिवसीय जमशेदपुर एनटीटीएफ 2021 बैडमिंटन चैंपियनशिप का रविवार शाम समापन हुआ। सिंगल, युगल, डबल्स, वर्ग के फाइनल मुकाबलों में बेहद रोमांचक मैच देखने को मिले। टूर्नामेंट के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुए। बतौर मुख्यातिथि डॉ अनिल एम. जे, डिविजनल मैनेजर और एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे, विशिष्ठ अतिथि के रूप में हरीश कुमार मैनेजर एकॉन्ट्स और प्रेरणा जॉन प्रिंसिपल, लर्न एंड अर्न( टाटा मोटर्स)ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर के उनका उत्साहवर्धन किया। सभी वर्गों के विजेताओं को ट्रॉफ़ी सहित सर्टिफिकेट प्रदान किये गए, समापन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ अनिल एम जे ने कहा कि पढ़ने लिखने वाले बच्चो के लिए खेल अति महत्वपूर्ण है मानसिक तनाव से मुक्ति देने में खेल सहायक सिद्ध होता है, दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेल के विकास के लिए संस्थान एवं अभिभावकों को आगे आना होगा बैडमिंटन शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने में काफी सहायक सिद्ध होता है साथ ही इस खेल में अपार संभावनाएं है जो बच्चे के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। अन्य अतिथियों ने बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों और खेल के उत्थान के लिए की जा रही प्रयासों को सराहनीय बताया और हर संभव सहयोग की भी बात कही, उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल भावना बढ़ती है। समापन समारोह के दौरान अतिथियों ने कहा कि खेल संस्थाओं की जिम्मेदारी खेल और खिलाड़ियों के विकास में सहयोगी बनने की होनी चाहिए, दिनेश कुमार ने कहा कि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड सिर्फ खेल के उत्थान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रयासरत है और यही हमारी प्राथमिकताओं में है। एनटीटीएफ बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट के आयोजन में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष विजय सिंह, सचिव राजीव सेनगुप्ता, संयुक्त सचिव सैय्यद राशिद जफर, कोषाध्यक्ष मोहम्मद राशिद, बिनोद कुमार, विजय किशोर सहित मैच अंपायर दीपक कुमार, रंजन कुमार, मैच रेफ़री आलोक नॉवेल और मैच कंट्रोलर राजू कुमार और रंजीत कुमार सिंह और एनटीटीएफ की और से प्रिंसिपल सतीश जोशी, वरुण कुमार, एन शिव प्रसाद की उल्लेखनीय भूमिका रही।

    ◆ बॉयज एकल फाइनल

    विजेता – अभिषेक बेउर

    उप विजेता – गौतम

    स्कोर :- 15-14, 15-10.

    ◆ गर्ल्स एकल फाइनल

    विजेता-स्नेहा बागती-

    उप विजेता-दिशा

    स्कोर:- 15-9, 15-9

     

    ◆ बॉयज युगल फाइनल

    विजेता – अभिषेक बेउर और गौतम

    उपविजेता – आदित्य और मानस

    स्कोर : 15-8, 15-9

    ◆गर्ल्स युगल फाइनल

    विजेता-कशिश और स्नेहा बागती

    उप विजेता-दीपशा और दिशा

    स्कोर:-11-15, 15-6, 15-

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेक्स रैकेट मामले में गुस्साए ग्रामीणों ने 2 युवती एवं 3 युवकों को पकड़ा
    Next Article भारत गांवों का देश है और गांवों की तरक्की में ही देश की प्रगति निहित

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.