Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यात्रा में मेकअप खराब तो नो टेंशन, स्टेशनों पर सजने-संवरने के लिए रेलवे खोलने जा रहा महिला पाउडर रूम
    Breaking News Headlines

    यात्रा में मेकअप खराब तो नो टेंशन, स्टेशनों पर सजने-संवरने के लिए रेलवे खोलने जा रहा महिला पाउडर रूम

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    यात्रा में मेकअप खराब तो नो टेंशन, स्टेशनों पर सजने-संवरने के लिए रेलवे खोलने जा रहा महिला पाउडर रूम
    मुंबई. लोकल ट्रेन में सफर करने वाली महिलाएं जल्द ही स्टेशन परिसर से ही सज-संवर के बाहर निकलती नजर आएंगी. महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल रेलवे ने 7 स्टेशनों पर महिला पाउडर रूम शुरू करने का फैसला लिया है. इस रूम में तैयार होने के साथ ही महिलाएं मेकअप संबंधित सामग्री खरीद सकेंगी.

     

     

     

    महिलाओं को यहां शौचालय, वॉश बेसिन, मिरर और टेबल की सुविधा उपलब्ध होगी. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को 10 रुपये खर्च करने होंगे. महिलाओं के लिए रेलवे वार्षिक प्लान लेकर भी आई है. 365 रुपये खर्च कर महिला यात्री वर्ष भर रूम का सब्स्क्रिप्शन खरीद सकती हैं. यह सुविधा लोकमान्य तिलक टर्मिनस, घाटकोपर, मुलुंड, ठाणे, मानखुर्द और चेंबूर स्टेशनों पर उपलब्ध होगी.

    लोकल ट्रेन से रोजाना लाखों महिला यात्री सफर करती हैं. इन महिलाओं की सुविधा के लिए रेलवे पाउडर रूम की सुविधा शुरू कर रही है. यह सुविधा अक्सर मॉल में उपलब्ध होती है.

     

     

     

    नजदीकी मॉल में तैयार होने जाती हैं महिलाएं

    स्टेशन परिसर में पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण कई बार महिलाओं को करीब के मॉल में जाना पड़ता है. लेकिन अब महिलाओं को कपड़े बदलने और तैयार होने के लिए स्टेशन परिसर में ही स्वच्छ रूम की सुविधा मिलेगी. रूम के शौचालय इस्तेमाल करने की अनुमति केवल महिलाओं को होगी. हालांकि वहां की दुकानों पर खरीदारी पुरुष भी कर सकेंगे. वहीं महिला यात्री के साथ होने पर उन्हें टेरेस एरिया में बैठने की अनुमति होगी.

     

     

    रेलवे की बढ़ेगी कमाई

    महिला पाउडर रूम के माध्यम से रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ ही कमाई का भी रास्ता तलाश लिया है. रूम के रख-रखाव और संचालन का जिम्मा लाइसेंस धारी संस्थान के पास होगा. रेलवे के अनुसार, इस पहल से 5 वर्ष तक प्रति वर्ष 39.48 लाख रुपये राजस्व के रूप में मिलने की उम्मीद है. महिला यात्रियों के पास मौजूदा शौचालय के साथ ही विशेष रूम का भी विकल्प होगा. यात्री अपनी सुविधा का चयन कर सकते हैं. रूम में महिलाओं के स्वच्छता उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद, उपहार सामग्री समेत अन्य की एमआरपी के अनुसार बिक्री की अनुमति होगी. वहीं खाद्य पदार्थ की बिक्री और वितरण की अनुमति नहीं होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleEarthquake: पश्चिम बंगाल से असम तक कांपी धरती, मेघालय में रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता
    Next Article एशियन गेम्स 2023 : नेपाल को 23 रन से हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, तूफानी शतक जड़ यशस्वी बने हीरो

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.