Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एशियन गेम्स 2023 : नेपाल को 23 रन से हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, तूफानी शतक जड़ यशस्वी बने हीरो
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    एशियन गेम्स 2023 : नेपाल को 23 रन से हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, तूफानी शतक जड़ यशस्वी बने हीरो

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2023Updated:October 3, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एशियन गेम्स 2023 : नेपाल को 23 रन से हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, तूफानी शतक जड़ यशस्वी बने हीरो
    एशियन गेम्स 2023 में आज 3 अक्‍टूबर को भार‍तीय पुरुष क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए नेपाल के सामने 203 रन का लक्ष्‍य रखा, लेकिन नेपाल की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी।एशियन गेम्स 2023 के टी20 क्रिकेट इवेंट में आज 3 अक्‍टूबर को भार‍तीय पुरुष क्रिकेट टीम अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। एशियन गेम्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में नेपाल को 23 से हराते हुए भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब भारत स्‍वर्ण पदक से सिर्फ दो जीत दूर है। भारत ने नेपाल के खिलाफ क्‍वार्टर फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे। जिसके जवाब में नेपाल की टीम 179 रन ही बना सकी। भारत के लिए यशस्‍वी जायसवाल ने महज 49 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्‍कों की मदद से 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, रवि बिश्‍नोई और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट लिए।

     

     

    भारत की धमाकेदार शुरुआत

    भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की। पावरप्‍ले में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए। इसके अगले ही ओवर में यशस्‍वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत को पहला झटका 10वें ओवर में 103 रन के स्‍कोर पर कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। वह 25 रने के निजी स्‍कोर पर दीपेंद्र सिंह की गेंद पर रोहित पौडेल को कैच थमा बैठे।

    यशस्‍वी ने 49 गेंदों में ठोका शतक

    भारत को दूसरा झटका 111 के स्‍कोर पर 12वें ओवर में सोमपाल कामी ने तिलक वर्मा (2) को बोल्‍ड करके दिया। फिर अगले ही ओवर में लामिछाने ने जीतेश शर्मा को कॉट एंड बोल्‍ड करके 119 के स्‍कोर पर तीसरा झटका दिया। भारत का चौथा विकेट 150 के स्‍कोर पर गिरा।

    यशस्‍वी जायसवाल महज 49 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्‍कों की मदद से 100 रन बनाकर दीपेंद्र सिंह का शिकार बने। शिवम दुबे ने 19 गेंदों में 25 रन तो रिंकू सिंह 15 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 202 रन बनाए।

     

     

    विस्‍फोटक बल्‍लेबाज मल्‍ला को सस्‍ते में निपटाया

    भारत के 203 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उसने पहला विकेट चौथे ओवर में महज 29 रन पर आशिफ शेख (10) के रूप में गंवाया। शेख को आवेश खान ने विकेट के पीछे जीतेश के हाथों कैच कराया।

    नेपाल की टीम को दूसरा झटका 62 रन पर कुशल भुर्तेल के रूप में लगा। भुर्तेल 32 गेंद पर 28 रन बनाकर साई किशोर का शिकार बने। फिर रवि बिश्‍नोई ने विस्‍फोटक बल्‍लेबाज कुशल मल्‍ला रिंकू सिंह के हाथों कैच कराकर नेपाल को 76 के स्‍कोर पर तीसरा बड़ा झटका दिया। मल्‍ला ने 22 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली।

    दीपेंद्र सिंह ऐरी को भी बिश्‍नोई ने बनाया अपना शिकार
    इसके बाद बिश्‍नोई ने नेपाल के कप्‍तान रोहित पौडेल (3) को पगबाधा कर चौथा झटका दिया। दीपेंद सिंह ऐरी एक बार फिर तूफानी बल्‍लेबाजी करते नजर आए, लेकिन बिश्‍नोई ने उन्‍हें किशोर के हाथों कैच करा दिया। ऐरी ने सिर्फ 15 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली।

    इस तरह नेपाल की आधी टीम 14.2 ओवर में 122 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। नेपाल का छठा विकेट सुदीप जोरा (29) के रूप में 140 रन पर गिरा। वहीं सातवां विकेट सोमपाल कामी (7) के रूप में गिरा। इसके बाद गुलशन झा महज 6 रन बनाकर आउट हुए। नेपाल का 9वां विकेट संदीप लामिछाने के रूप में 173 के स्‍कोर पर गिरा। अंतत: नेपाल की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी और भारत ने ये मुकाबला 23 रन से जीत लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयात्रा में मेकअप खराब तो नो टेंशन, स्टेशनों पर सजने-संवरने के लिए रेलवे खोलने जा रहा महिला पाउडर रूम
    Next Article आतंकी शाहनवाज का कबूलनामा :  ISIS देश के बड़े मंदिरों और उत्तर भारत में हमले की रच रहा साजिश

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.