Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व में सुरक्षा व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व में सुरक्षा व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व में सुरक्षा व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक संपन्न

    अफवाह/उन्माद फैलाने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा:-उपायुक्त

    आज दिनांक 28 जुलाई 2023 को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व में सुरक्षा व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक की गई।

    उपायुक्त द्वारा मुहर्रम पर्व को शांति एवं आपसी सौहार्द पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया।

    बैठक में उपायुक्त ने कहा कि पर्व त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा/विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस मार्ग से मुहर्रम का जुलुस निकाला जाएगा, उसका पूर्व में निर्धारण एवं सत्यापन कर लें।

    उन्होने कहा कि सोशल मीडिया पर यदि किसी तरह की झूठी खबर या अफवाह पोस्ट किया जाता है तो अविलम्ब इसकी सूचना पुलिस को दे जिस पर त्वरित गति से कार्य किया जा सके साथ ही उपायुक्त द्वारा कहा गया की अफवाह/उन्माद फैलाने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    उपायुक्त ने संवेदनशील स्थानों पर वीडियो कैमरा से वीडियोग्राफ़ी करने की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया साथ ही कहा की डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी।

    उन्होंने जुलुस निकाले जाने के दौरान बिजली से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो इसके लिए बिजली विभाग के सहायक अभियंता को उस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्देश दिया।

    उपायुक्त द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर सीसीटीवी लगाने हेतु आवश्यक पहल करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी जामताड़ा श्री संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित अंचल अधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक 10 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को किया गिरफ्तार ।
    Next Article एसबीआई आरएसईटीआई के तहत प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को बैंक से लिंकेज कर उन्हें स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराएं – उपायुक्त

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.