Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री जोबा मांझी ने किया प्रथम ई-पत्रिका “पोषण धारा” का शुभारंभ
    Breaking News झारखंड

    मंत्री जोबा मांझी ने किया प्रथम ई-पत्रिका “पोषण धारा” का शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोषण पखवाड़ा में पूर्वी सिंहभूम जिला को मिला पहला स्थान, माननीय मंत्री ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को किया सम्मानित

    मंत्री श्रीमती जोबा मांझी ने किया प्रथम ई-पत्रिका “पोषण धारा” का शुभारंभ

    सभी जिला समाज कल्याण पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लाभुकों को ससमय मिलें, इसे सुनिश्चित करें- श्रीमती जोबा मांझी

    माननीय मंत्री महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग श्रीमती जोबा माझी की अध्यक्षता में 24 जिलों के जिला समाज कल्याण पदाधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गयी । इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा पोषण पखवाड़ा (माह मार्च, 2022 में आयोजित) में पूर्वी सिंहभम जिला को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नेहा संजना खलखो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी जिलों को आगामी वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले पोषण पखवाड़ा एवं पोषण माह में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया । पोषण माह ( माह सितम्बर, 2022 में आयोजित ) में गुमला जिला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

    महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री श्रीमती जोबा मांझी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लाभुकों को ससमय मिले, इस हेतु हर संभव प्रयास किया जाये। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन करें। वह आज विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थीं।
    श्रीमती जोबा मांझी ने विभाग एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से संपादित विभाग की प्रथम ई-पत्रिका “पोषण धारा” का शुभारंभ किया। पत्रिका का उद्देश्य झारखण्ड के सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्र से कुपोषण से ग्रसित महिलाओं एवं बच्चों को बाहर निकाल लाने के प्रयासों की सफलता को इस पत्रिका के माध्यम से प्रकाशित करना है। यह पत्रिका क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों, सहयोगियों, लाभार्थियों, किशोरी बालिकाओं एवं बच्चों को साझा मंच देने का प्रयास है। साथ ही जनमानस को पोषण विषय पर ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर झारखण्ड को कुपोषण मुक्त बनाना है।

    बैठक में श्रीमती जोबा मांझी ने विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं यथा आइसीसी अन्तर्गत वेतन, संविदा भत्ता, मानदेय एवं मकान किराये के भुगतान की स्थिति, आँगनबाड़ी केन्द्रों में सेविका एवं सहायिका के चयन की प्रगति, आँगनबाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषाहार कार्यक्रम का संचालन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का क्रियान्वयन, आँगनबाड़ी केन्द्रों के भवन, बिजली, चापाकल शौचालय निर्माण की स्थिति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सामाजिक कुरीति निवारण योजना, ओल्ड एज होम, मूक बधिर विद्यालय, नारी निकेतन, तेजस्विनी योजना, कौशल प्रशिक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, उज्ज्वला योजना, महिला हेल्पलाईन 181, कामकाजी महिला छात्रावास योजना, मिशन वात्सल्य के तहत संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की।
    बैठक में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री कृपानंद झा, निदेशक समाज कल्याण श्री छवि रंजन, निदेशक झारखण्ड राज्य बाल संरक्षण संस्थान श्रीमती बी. राजेश्वरी, सचिव संयुक्त श्री अभय नंदन अम्बष्ठ, संयुक्त सचिव श्रीमती अर्चना मेहता, संयुक्त सचिव श्री राजेश प्रजापति, सहायक निदेशक और अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सी.सी.एल.) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पी.एम.प्रसाद ने मुलाक़ात कर “कोल इंडिया मैराथन” कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु उन्हें आमंत्रित किया
    Next Article उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम जनता की समस्यायें, त्वरित समाधान को लेकर किया आश्वस्त

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.