Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिनांक 14 जुलाई से 14 अगस्त तक चलने वाले जन्म-मृत्यु निबंधन हेतु विशेष अभियान को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    दिनांक 14 जुलाई से 14 अगस्त तक चलने वाले जन्म-मृत्यु निबंधन हेतु विशेष अभियान को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिनांक 14 जुलाई से 14 अगस्त तक चलने वाले जन्म-मृत्यु निबंधन हेतु विशेष अभियान को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    जिला सांख्यिकी कार्यालय के सौजन्य से विशेष अभियान की सफलता एवं शत प्रतिशत जन्म मृत्यु निबंधन का लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है जागरूकता

    आज दिनांक 14.07.2023 को जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर जिला स्तरीय विशेष अभियान 14 जुलाई से 14 अगस्त 2023 के बारे में आम लोगों के बीच जागरूकता का प्रसार करने एवं शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    *उपायुक्त ने जिलेवासियों से शत प्रतिशत जन्म मृत्यु निबंधन हेतु किया अपील*

    इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में शत-प्रतिशत जन्म एवं मृत्यु निबंधन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु पूरे एक माह तक चलने वाले इस अभियान में जन्म मृत्यु निबंधन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि जन्म मृत्यु निबंधन का विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों में आवश्यकता रहने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए अनिवार्य है। ऐसे में समस्त जिलेवासी इस अभियान का हिस्सा बनें और जन्म मृत्यु निबंधन अवश्य कराएं।

    *गांव गांव में जाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक*

    वहीं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों, गांवों, चौक चौराहों आदि महत्वपूर्ण स्थानों में जा जाकर जन्म मृत्यु निबंधन के तहत विशेष अभियान की जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान वैसे सभी बच्चों को चिन्हित करते हुए उनके जन्म को राज्य की औपचारिक पंजीकरण प्रणाली में नामांकित किया जाना है। इसके अलावा विगत वर्षों में जन्म मृत्यु निबंधन के छूटे हुए घटनाओं के शत-प्रतिशत निबंधन किया जाएगा। जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    बैठक में सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गोपाल कृष्ण झा, जिला पंचायतराज पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक कुमार राम,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति नीता चौहान, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री धर्मेन्द्र ठाकुर सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर के पहले दिन मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के सरकारी स्कूलों में योग शिक्षक की नियुक्ति की मांग की
    Next Article उप विकास आयुक्त मनीष कुमार पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की अध्यक्षता में VC के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के क्रियान्वयन हेतु जिलास्तर कार्याशाला आयोजित किया गया

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.