Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बच्चों को निर्धारित मीनू/मात्रा एवं पौष्टिकता के मापदंड के अनुसार मिले मध्याह्न भोजन, इसे सुनिश्चित करें अधिकारी – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बच्चों को निर्धारित मीनू/मात्रा एवं पौष्टिकता के मापदंड के अनुसार मिले मध्याह्न भोजन, इसे सुनिश्चित करें अधिकारी – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की आहूत बैठक संपन्न*

    सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों, इसे सुनिश्चित करें।

    बच्चों को निर्धारित मीनू/मात्रा एवं पौष्टिकता के मापदंड के अनुसार मिले मध्याह्न भोजन, इसे सुनिश्चित करें अधिकारी – उपायुक्त

    आज दिनांक 14.03.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा मध्याह्न भोजन संचालन की स्थिति, पीएम पोषण योजनान्तर्गत छात्रों के आच्छादन की स्थिति, पोषण वाटिका को विकसित करने हेतु जिला पोषण समिति का गठन करने, छात्रों का स्वास्थ्य जांच एवं एलबेंडाजोल एवं आई0एफ0ए0 गोली के नियमित वितरण, मीनू/मात्रा के अनुसार मध्याह्न भोजन का संचालन, विद्यालयों में पेयजल की उपलब्धता, प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी का बैठक सहित अन्यान्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    बैठक में समीक्षा क्रम में बताया गया कि जिले में कुल 1014 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित है। जिसमें बच्चों को निर्धारित मीनू/मात्रा एवं पौष्टिकता के मापदंड के अनुसार मध्याह्न भोजन का संचालन करने हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    इसके अलावा बैठक में पोषण वाटिका (किचन गार्डन एवं न्यूट्रीशियन गार्डन) को विकसित करने हेतु विमर्श किया जिसमे बताया गया कि जिले में 142 पोषण वाटिका के निर्माण हेतु लक्ष्य दिया गया। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को पोषण वाटिका के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिया गया। वहीं जिला पोषण समिति के गठन को लेकर भी उन्होंने उचित दिशा निर्देश दिए गए।

    इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली, पानी, शौचालय, बेंच, डेस्क जैसे जरूरी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली एवं निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से बहाल होनी चाहिए ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यालयों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था को लेकर समीक्षा कर इस समस्या से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

    इसके अलावा उन्होंने सभी विद्यालयों में बच्चों के नियमित स्वास्थ्य जांच आदि की जानकारी ली साथ ही एलबेंडाजोल एवं आई0 एफ0 ए0 गोली के नियमित वितरण की भी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने प्रखंड स्तर पर बने स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी के नियमित बैठक को लेकर जानकारी ली। बताया गया कि जामताड़ा एवं नाला प्रखंड को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों में माह फरवरी में बैठक का आयोजन किया गया है।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा सहित प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगहराने लगा हैं लैम्पस शाखा से किसानों को धान अधिप्राप्ति में बरती गयी अनिमितता की मामला ।
    Next Article 6 माह या इससे अधिक समय से राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभुकों का राशन कार्ड किया जा रहा रद्द

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.