Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कावड़ यात्रा को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कावड़ यात्रा को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कावड़ यात्रा को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक

    दिनांक 13 जुलाई २०२३ को संध्या ५:00 बजे अग्रसेन भवन के प्रांगण में श्री मुकेश मित्तल जी की अध्यक्षता में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी १७ जुलाई को होने वाले कावड़ यात्रा के आयोजन के ऊपर चर्चा करना एवं सभी का सुझाव लेना था। इस बैठक में समाज के बुजुर्ग, युवा एवं नारी शक्ति ने भाग लिया एवं सभी ने बहुत ही ऊर्जा के साथ सकारात्मक सुझाव दिए।

    बैठक में सर्वप्रथम जिला महासचिव सीए विवेक चौधरी ने कांवड़ यात्रा की रूपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने हेतु अलग अलग टीम बनायीं जाएगी ताकि यात्रा सुचारू रूप से और बिना किसी अवरोध के पूर्ण की जाए | अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल जी ने बताया कि आयोजन ८०० कांवड़ियों के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा जो की कांवड़ का वितरण करेगा। एक दल का कार्य होगा रास्ते का प्रबंधन करना एवं कांवड़ियों को सुरक्षा पूर्वक साकची शिव मंदिर तक सुगमता पूर्वक पहुँचाना । अंत में जलार्पण के उपरांत एक दल आरती एवं प्रसाद वितरण करेगा। सभी के द्वारा कार्यक्रम के रूप रेखा पर सहमति जताई गयी एवं सदस्यगणों ने हर्षतापूर्वक अपना सहयोग देने के प्रति उत्साह दिखाया।

    सीए सिद्धार्थ खण्डेलवाल जी ने अपना एक वक्तव्य दिया जिसमें उन्होंने कहा कि अपना समाज एक सभ्य समाज है जो अपने संस्कृति और संस्कार के लिए जाना जाता है। जिस तरह हम सावन के महीने में अपने मन की शुद्धि करते हैं उसी प्रकार हमें अपनी वाणी की भी शुद्धि करनी चाहिए। इसीलिए हमें अपने बोलचाल की भाषा से गालियों एवं अभद्र शब्दों का त्याग करना होगा। इस विषय पर उनको उपस्थित सारे सदस्यों से जोरदार समर्थन मिला।

    अंत में धन्यवाद् ज्ञापन श्री मोहित शाह जी ने किया एवं सभी ने अल्पाहार का आनंद लिया । बैठक में विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे। साथ ही गणमान्य उपाध्यक्ष भी उपस्थित थे। बैठक में समाज के श्री सुशील अग्रवाल , सीए विनीत मित्तल, सीए सिद्धार्थ खंडेलवाल, श्री मोहित शाह, श्री विजय खेमका, श्री कमल लढा, श्री पवन अग्रवाल, श्री गौरव जवनपुरिया, श्री अशोक कुमार खंडेलवाल, श्री भोला चौधरी, श्री बिनोद शाह , श्री बबलू अग्रवाल, श्री महावीर अग्रवाल, श्री सीताराम देबुका, श्री ललित डांगा, श्री सुशिल रामराइका, आशीष खन्ना, सीए अंकित कुमार अग्रवाल, श्री तुषार जिंदल, श्री लाला जोशी, श्री अमित कुमार शाह, श्री संजय शर्मा आदि ऊर्जावान युवा सदस्यों ने भागीदारी दर्ज कराई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद बिद्युत बरण महतो आज बागबेड़ा विद्यापति परिषद के प्रांगण में पार्थिव महादेव पूजा में शामिल हुए
    Next Article हर मनोकामना पूरी करते है बख़री के बाबा गरीबनाथ

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.