Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज घाटशिला स्थित इंडियन काँपर काम्पलेक्स का मामला लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना देते हुए उठाया
    Breaking News झारखंड

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज घाटशिला स्थित इंडियन काँपर काम्पलेक्स का मामला लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना देते हुए उठाया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 13, 2023Updated:March 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज घाटशिला स्थित इंडियन काँपर काम्पलेक्स का मामला लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना देते हुए उठाया।
    सांसद श्री महतो ने लोकसभा में कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत घाटशिला प्रखंड (मऊभंडार) स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) इंडियन कॉपर कॉप्लेक्स (ICC) वर्ष 1932 से स्थापित प्लांट है। उक्त प्लांट पिछले 3 साल से बंद पड़ा हुआ है क्योंकि ICC प्लांट में HCL की ही मलाजखंड इकाई ने सप्लाई होने वाली ताम्र सांद्र अयस्क से उत्पादन कार्य होता है। दुर्भाग्यवश HCL लंबे समय से ताम्र सांद्र अयस्क की सप्लाई ICC इकाई में नहीं कर सीधे बाजार में बेच रही है। सांद्र अयस्क की कमी के कारण ICC स्मेल्टर बंद है।
    ऐसा प्रतीत होता है कि HCL प्रबंधन प्लांट को बेचने का मन बना रही है जिसके कारण उक्त क्षेत्र के आसपास के निवासियों, कार्यरत मजदूरों एवं कामगारों में भारी आक्रोश है। कोरोना महामारी के बीच बीते डेढ़ साल से असंगठित क्षेत्र के हजारों मजदूर बेरोजगार हो चले हैं। जो चिंता का विषय है।
    साथ ही साथ पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र स्थित राखा कॉपर एवं चापड़ी माईस बीते दो दशक से बंद पड़ी हुई है। इस माइंस को चालू कराने हेतु वे लंबे समय से प्रयासरत हैं । उक्त प्रयास के फलस्वरूप तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने माईस को चालू कराने हेतु लीज पर 100 एकड़ भूमि उपलब्ध कराया था, ताकि बंद खदाने चालू हो और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके। उक्त माइंस के कंपनी प्रबंधन के द्वारा फरवरी 2019 में भूमि पूजन भी किया गया था । जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी एवं कंपनी के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। परंतु HCL प्रबंधन द्वारा ढाई वर्ष बीतने के बाद भी माईस को खोलने हेतु निविदा की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई है जिससे स्थिति जस का तस बना हुई है। अतः मैं आपके माध्यम से में केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि अविलंब पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत घाटशिला प्रखंड स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड इंडियन कॉपर कॉप्लेक्स प्लॉट में उत्पादन एवं मुसाबनी प्रखंड के राखा कॉपर एवं चापड़ी माईस को चालू कराया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजभवन प्रदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर से पाँच सौ से अधिक कांग्रेसजन उमड़े 
    Next Article पोदना बालमुचू ने मंत्री से की मुलाकात

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.