जामताड़ा में डीलरों को 4G ई-पॉस मशीन वितरण, एसोसिएशन ने जताया आभार
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जिला फेयर प्राइस ऑफ डीलर एसोसिएशन जामताड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 2 जनवरी को दुलाहढिह नगर भवन में खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी द्वारा 4G ई-पॉस मशीनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डीलर एसोसिएशन के सदस्य, महिला एसएचजी समूह और आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद थे। वहीं नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो ने फतेहपुर व नाला-कुंडहित सर्किट हाउस में मशीनों का वितरण किया। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कमीशन वृद्धि व समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।

