Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर अपराध के पांच आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल–सिम बरामद
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर अपराध के पांच आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल–सिम बरामद

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर अपराध के पांच आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल–सिम बरामद

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। साइबर अपराध थाना की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पास अकासिया पेड़ों के जंगल में छापामारी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई का नेतृत्व साइबर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने किया।

    गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम अंसारी, तसलीम रजा, सबीर अंसारी, सलामत अंसारी और तजाउल अंसारी शामिल हैं। ये सभी जामताड़ा जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। छापामारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 09 मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद किए।

    पुलिस के अनुसार आरोपी विभिन्न मोबाइल एप, सोशल मीडिया एप और APK फाइलों की लिंक भेजकर लोगों के फोन का एक्सेस हासिल करते थे और गोपनीय जानकारी चुरा कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। आरोपियों का नेटवर्क झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश तक फैला हुआ था। इनमें से तजाउल अंसारी पहले भी साइबर अपराध के एक मामले में आरोप पत्रित रह चुका है।

    गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध साइबर थाना में कांड संख्या 72/25 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैलाश नगर में शासकीय भूमि को बचाने हेतु अनिश्चितकालीन धरने की जानकारी,भूमाफियाओं से परेशान लोग
    Next Article पिंडरगेड़िया विद्यालय में अच्छी खासी बच्चों की उपस्थिति: समर्पित शिक्षकों की मेहनत का परिणाम

    Related Posts

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.