जामताड़ा में विश्वकर्मा समाज की जिला स्तरीय कमिटी का गठन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: विवेकानंद रोड, पाकड़ीह स्थित विद्यासागर इंस्टिट्यूट में विश्वकर्मा समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री शिव नारायण शर्मा ने की। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जामताड़ा जिले की नई जिला स्तरीय विश्वकर्मा समाज समिति का गठन था। आयोजन में श्री सुखदेव राणा, राजेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, नंदलाल शर्मा, श्रीकांत शर्मा और वरुण राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नवगठित जिला समिति—
• जिला अध्यक्ष: श्री के.पी. शर्मा
• जिला उपाध्यक्ष: श्री सुखदेव राणा
• जिला सचिव: बरुण राणा
• कोषाध्यक्ष: नागेंद्र शर्मा
• मीडिया प्रभारी: काजू शर्मा, राजीव राणा
• संयुक्त सचिव: सतीश शर्मा
• संगठन मंत्री: राजेंद्र शर्मा, शुभम कुमार शर्मा
सलाहकार समिति: नंदलाल शर्मा, किशन शर्मा, पशुपति शर्मा, मुकेश कुमार
संरक्षक मंडल: संतोष शर्मा, शिव नारायण शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, पप्पू शर्मा
बैठक में समाज को संगठित करने, युवाओं को जोड़ने तथा शिक्षा और स्वावलंबन के क्षेत्र में पहल बढ़ाने पर जोर दिया गया। अंत में नवगठित समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और समाजहित के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया।

