Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 346 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आए 34 आवेदन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    346 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आए 34 आवेदन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की पहल पर कल्याण अस्पताल, बनमाकड़ी में लगा एक दिवसीय हेल्थ कैम्प

    346 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आए 34 आवेदन

    सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था पहुंचे, लोग लाभान्वित हों इसपर प्रशासन की प्राथमिकता… उपायुक्त

    गुड़ाबंदा प्रखंड के सुदूर बनमाकड़ी पंचायत स्थित कल्याण अस्पताल में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की पहल पर दोबारा हेल्थ कैम्प का आयोजन आज किया गया । मौके पर निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, एसडीए घाटशिला श्री सत्यवीर रजक, बीडीओ डुमरिया श्री साधुचरण देवगम, बीडीओ गुड़ांबादा सुश्री स्मिता नगेसिया, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री केशव भारती मौजूद रहे तथा कैम्प के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कैम्प में प्रखंड अतंर्गत सभी पंचायतों से ग्रामीण अपना स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे । ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट, जमशेदपुर के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस हेल्थ कैम्प में 346 लोगों की स्वास्थ्य जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में किया गया। कैम्प में जेनरल ओपीडी के 102 मरीज, पीडियाट्रीक 19, ऑर्थो 32, आंख जांच 26, डेंटल 4, एएनसी 13, हीमोग्लोबिन जांच 20, टीबी 14, एक्स रे पॉजिटिव टीबी 01, एनसीडी 42, परिवार नियोजन 26 तथा 04 लोगों का आभा कार्ड बनाया गया वहीं 36 आवेदन आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्राप्त हुए। कैम्प में डॉ ज़ैनुल आबेदीन(शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ संदीप टुडू (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. जहांजेब खान( जनरल मेडिसिन), डॉ नफीस अनवर (शिशु रोग विशेषज्ञ) तथा नेत्र जांच के लिए डॉ. यासिर शुजा, मो इमरान, तकनीशियन नजमुल हसन, आनंद कुमार मिश्रा की निगरानी में स्वास्थ्य जांच किया गया।

    विदित हो कि गुड़ाबांदा प्रखंड में सीएचसी नहीं होने के कारण वहां के रहवासियों को चिकित्सीय जांच के लिए कल्याण अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता है । पिछले कुछ महीनों में कल्याण अस्पताल के लचर चिकित्सीय व्यवस्था का मामला संज्ञान में आने के बाद खुद जिले की उपायुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण किया था, जहां आवश्यक चिकित्सीय सुविधा बहाल करने के साथ-साथ उन्होने नियमित हेल्थ कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद ये दूसरा मौका है जब हेल्थ कैम्प आयोजित किया गया । उपायुक्त ने कैम्प के आयोजन को लेकर कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैम्प का आयोजन किया जा रहा है ताकि उन्हें नजदीकी प्रखंड, अनुमंडल अस्पताल या जिला के अस्पतालों में छोटी मोटी बीमारियों के लिए दौड़ नहीं लगाना पड़े ।

    इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख श्री शुभजीत मुण्डा, उप प्रमुख श्री रतन लाल राउत, मुखिया श्री मनमोथ देहरी, करिया हेम्ब्रम, सुमित्रा बास्के, फुलमनी मुर्मू, फुलमनी माझी, सलमा किस्कु तथा प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ ,आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से चयनित 5 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया
    Next Article जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर बिआरसी नाला में पांचवें चरण की एफएलएन प्रशिक्षण का समापन हुआ

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.