Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेड क्रॉस सोसाइटी मानवता की सेवा के लिए कर रहे हैं बेहतरीन कार्य हो रही है प्रशंसा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रेड क्रॉस सोसाइटी मानवता की सेवा के लिए कर रहे हैं बेहतरीन कार्य हो रही है प्रशंसा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 8, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर, 8 जुलाई। मानवता की सेवा के लिए एक बेहतरीन दिन आज रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम का रहा, जब पीड़ित मानवता की सेवा के लिए तीन स्थानों पर एक साथ कार्यक्रमों का आयोजन कर जहां जरूरतमंदों के लिए रक्तदान प्राप्त किया गया, वहीं नेत्र रोग से पीड़ित मोतियाबिन्द के कारण अंधापन से जूझ रहे लोगों का चयन उनकी आंखों के ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया ताकि फिर से वे दुनिया देख सके। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा स्वतंत्रता सेनानी स्व. एन. के. घोष की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में किया गया, जिसमें 95 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, रक्तदान शिविर का संयोजन रेड क्रॉस सोसाईटी के वाईस पेट्रन डी. के. घोष ने किया। कार्यक्रम में समाज विज्ञानी रबीन्द्र नाथ चौबे, समाजसेवी अचिंतम गुप्ता (ओपू दा), पूरबी घोष, गणेश राव, रश्मि सिंह, ब्लड बैंक के प्रशासक व महाप्रबंधक संजय चौधरी, घोष परिवार के बी. पी. घोष, एम.पी. घोष, सुभाशीष घोष, इन्द्रनील घोष, लाल कमल घोष, मुनमुन घोष मुख्य रूप से उपस्थित थें। रक्तदान की दूसरी कड़ी में पाईप लाईन रोड स्थित राजेन्द्र विद्यालय परिसर में जाने माने समाजसेवी एवं बिहार एसोसियेशन के संस्थापक सदस्य स्व. के.एन.एस. शर्मा के पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। शिविर में 165 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में अपना रक्तदान किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन के सभी सदस्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ उच्च कक्षा के छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

    जमशेदपुर, 8 जुलाई। रेड क्रॉस के सभी कार्य पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हैं, विशेषकर जब किसी व्यक्ति को आंखों की रौशनी मिलती है तो उस व्यक्ति की खुशी का आप मोल नहीं लगा सकते, उसी प्रकार रेड क्रॉस के कार्यों का कोई मोल नहीं है, यह अनमोल है। उक्त विचार पीएसपीएल समुह के प्लांट हेड आर.एन. झा ने आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में गर्मी के पश्चात शुरु हो रहे नेत्र शिविर की दूसरी कड़ी का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया। उन्होने कहा कि रेड क्रॉस के सचिव श्री सिंह को जो सेवा का सम्मान मिलने जा रहा है, वह सम्मान हम सभी का सम्मान है और हमें गर्व है। कार्यक्रम में पीएसपीएल के सीएसआर कार्यक्रम के तहत 365 नेत्र ऑपरेशन अभियान में ऑपरेशन की शुरुआत भी आज दीप प्रज्जवलित कर श्री आर.एन. झा के साथ राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, डॉ. बी. पी. सिंह, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी जुगल किशोर सावा, सुनील कुमार सावा, सीमा देवी सावा ने संयुक्त रूप से किया। नेत्र शिविर में 78 नेत्र रोगियों के आंखो की जांच डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी टीम द्वारा की गयी, जिसमें से 42 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द ग्रस्त पाया गया, ऑपरेशन के लिए स्वास्थ्य जांच में उपयुक्त नेत्र रोगियों का कल रविवार को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर मे डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की जायेगी। सोमवार को ऑपरेशन कराये मरीजों की पट्टी खोलकर जांच की जायेगी तथा उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा के साथ आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा। आज से शुभारंभ हुए नेत्र ज्योति अभियान में लगातार 40 नेत्र शिविरों की तिथियां अप्रैल 2024 तक के लिए प्रत्येक सप्ताह तय की गयी है, जिसमें प्रत्येक शनिवार को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच, रविवार को ऑपरेशन एवं सोमवार को उन्हें विदा किया जायेगा। शिविर के आयोजन में हमेशा की तरह रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के साथ राजस्थान सेवा सदन, द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति सहयोगी है।

    जमशेदपुर, 8 जुलाई। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा वर्ष भर आयोजित किये जाने वाले नेत्र ज्योति अभियान को आज एक स्तर पर और मजबूती मिल गयी, जब नेत्र रोगियों के ठरहने वाले वार्ड के वातानुकुलित होने पर उसका उद्धाटन किया गया। प्रत्येक वर्ष माता-पिता के पुण्य स्मृति में नेत्र ज्योति यज्ञ का संयोजन करने वाले सावा परिवार ने वार्ड को वातानुकुलित बनाने के लिए चार एयर कंडिशनर का स्थापन किया, जिसके पश्चात अब गर्मी में भी नेत्र रोगी आसानी से वार्ड में रह पायेंगे। आज इस वार्ड का उद्घाटन सावा परिवार के सीमा सावा, जुगल सावा-रेणु सावा, सुनील सावा-सुनीता सावा, ललित –रेणु चौधरी, दीपक-शिल्पा सावा ने संयुक्त रूप से रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा पीएसपीएल समुह के प्लांट हेड आर.एन. झा के साथ मिलकर किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कुल 374 वृद्धा और विधवा लोगों के बीच प्रमाण पत्र का किया वितरण
    Next Article पुलिस उप महानिरीक्षक, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से बीएड कॉलेज प्रांगण में श्रावणी मेला के दौरान बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी दंडाधिकारियों को किया ब्रीफ

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.