लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं, शांति व स्वच्छता के साथ पर्व मनाने की अपील
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय यह पर्व — 25 अक्टूबर को नहाय खाय, 26 को खरना, 27 को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ सम्पन्न होगा।
उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहरी क्षेत्रों में कार्यपालक पदाधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी छठ घाटों पर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और सफाई का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पुलिस बल और गोताखोरों की टीमें घाटों पर तैनात रहेंगी। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए श्रद्धा व उल्लास के साथ छठ पर्व मनाएं।
