Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ समाधान
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ समाधान

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 24, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ समाधान

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला प्रशासन कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने आमजनों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का तत्काल समाधान किया। दरबार में राशन, पेंशन, भू-अर्जन, आंगनवाड़ी सेविका नियुक्ति, अवैध शराब सेवन और झारसेवा से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई।

    एक फरियादी ने बताया कि सूर्य मंदिर के पास असामाजिक तत्व शराब पीते हैं, जिससे आमजन विशेषकर महिलाएं परेशान रहती हैं। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया तथा मंदिर परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाने का आश्वासन दिया। वहीं, राशन डीलर परिवर्तन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने और सेविका नियुक्ति जैसे मामलों पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आंगनवाड़ी सेविका की लंबित नियुक्ति एक सप्ताह के भीतर पूरी की जाए। भू-अर्जन और झारसेवा से संबंधित मामलों पर भी आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए गए।

    उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में निसंकोच अपनी समस्याएं रखें, ताकि उनका नियमित और पारदर्शी समाधान किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क पर कार पार्किंग करने को लेकर दुकानदार एवं पुलिस के बीच झड़प 
    Next Article लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं, शांति व स्वच्छता के साथ पर्व मनाने की अपील

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.