खैरा गांव के बजरंगबली मंदिर में सूरज झा ने किया साउंड सिस्टम वितरण
राष्ट्र संवाद सं
नाला: प्रखंड के खैरा गांव स्थित बजरंगबली मंदिर में युवा नेता सूरज झा द्वारा साउंड सिस्टम का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करना है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सूरज झा के इस योगदान की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। मौके पर ठाकुरमणि सिंह, सुभाष यादव, लखीलाल मरांडी, गणेश दे समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में धार्मिक और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है।

