Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में भाजपा ने गांधी व शास्त्री जयंती मनाई
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में भाजपा ने गांधी व शास्त्री जयंती मनाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में भाजपा ने गांधी व शास्त्री जयंती मनाई

    जामताड़ा जिला भाजपा के द्वारा 2 अक्टूबर को जिले के सभी मंडलों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि देश महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का सदैव आभारी रहेगा। महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और चंपारण सत्याग्रह जैसे कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। वहीं, शास्त्री जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कठिन परिस्थितियों में भी साहस और सादगी का परिचय दिया।

    सुमित शरण ने कहा कि शास्त्री जी ने “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर देश को आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर किया। उन्होंने हरित क्रांति को बढ़ावा दिया और भारतीय सेना को मजबूती दी। यदि उनकी मृत्यु ताशकंद में नहीं होती तो देश की तस्वीर और भी बदली होती। गांधी और शास्त्री दोनों ही नेताओं का योगदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है।

    इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खादी वस्त्र खरीदे और उनका वितरण भी किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, नगर अध्यक्ष गौर बाउरी, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, राहुल महता, अभिजित चटर्जी, जीत सरखेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई
    Next Article गांधी जयंती के अवसर पर अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दीं

    Related Posts

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    June 10, 2026

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    June 10, 2026

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.