नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई
नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में आज 02 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष समर माजि ने की। इस अवसर पर दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समर माजि ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आज़ादी दिलाई, वहीं लालबहादुर शास्त्री ने “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर देशवासियों को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई। उन्होंने बताया कि इन दोनों महान विभूतियों का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है।
कार्यक्रम में उपस्थित पंकज झा, गुलशन अली, करीम आली, उज्ज्वल दास, तपन तिवारी, नरेश मुर्मू सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धा व्यक्त की। इस मौके पर नाला विधानसभा क्षेत्र की जनता को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी के विचार आज भी समाज में शांति, एकता और विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

