जामताड़ा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने लगाई फटकार
राष्ट्र संवाद सं
23 अगस्त 2025 को जामताड़ा सदर प्रखंड सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में विकास शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल योजना सहित कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। आवास निर्माण में शिथिलता पर प्रखंड समन्वयकों को फटकार लगाते हुए सुधार का निर्देश दिया गया। मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, लंबित कार्य पूरे करने और योजनाओं की स्थिति सुधारने के आदेश दिए। करमाटांड़ बीपीओ का वेतन रोका गया। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।

