जामताड़ा में उपायुक्त ने लगाया कैंप कार्यालय, ऑन स्पॉट पेंशन स्वीकृति
राष्ट्र संवाद सं
23 अगस्त 2025 को जामताड़ा के सदर प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद (भा.प्र.से.) ने कैंप कार्यालय का आयोजन किया। जेएसएलपीएस की सखी मंडलों ने पुष्पगुच्छ व पौधा देकर स्वागत किया। कैंप में आए 15 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश दिया। सर्वजन पेंशन, दिव्यांगता पेंशन, आवास आदि मामलों पर कार्रवाई की गई। एक दिव्यांग बच्ची को टॉफी दी और ऑन स्पॉट पेंशन स्वीकृत की गई। लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि प्रखंडों में कैंप का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याएं स्थल पर ही हल करना है।

